Hot News

Ranchi News : पशुधन सहायक की नियुक्ति में पाराभेट को मिलेगी प्राथमिकता : मंत्री

रांची (वरीय संवाददाता). कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि विभाग पशुधन सहायक का नियमावली तैयार करा रहा है. कोशिश होगी कि इसमें पारा वेटनरी प्रशिक्षण प्राप्त युवकों को नौकरी में प्राथमिकता मिले. पाराभेट को मोबाइल वेटनरी यूनिट के साथ भी जोड़ा जायेगा. मंत्री ने बुधवार को पशुपालन निदेशालय के सभागार में 138 पाराभेट और 50 सहकारी समितियों को प्रमाण पत्र दिया. मंत्री ने कहा कि जिन राज्यों ने शुरुआती दौर में सहकारिता आंदोलन के महत्व को समझा, वह काफी आगे हैं. कर्नाटक और केरल जैसे राज्य इसके उदाहरण है. आज हमारे राज्य में 11,755 समितियां रजिस्टर्ड हैं. परंतु इनकी सक्रियता काफी कम है. प्रशासन वैसी समितियों को एक मौका देगी, जो समितियां सक्रिय नहीं होगी, उनका निबंधन समाप्त कराया जायेगा. सहायक निबंधक, सहयोग समितियां अशोक कुमार तिवारी ने मौके पर कहा कि सहकारी समितियों को मिलकर काम करना होगा. समितियों को कार्यशील रखने के लिए नियमित बैठक करने, चुनाव कराने और ऑडिट कराना जरूरी है. डॉ संजू सैमसन टोप्पो ने कहा कि पाराभेट का प्रशिक्षण 45 दिनों तक चला. इस दौरान इनको कई संस्थानों का भ्रमण भी कराया गया. इस मौके पर संयुक्त निदेशक डॉ विपिन खलखो तथा सहायक निबंधक एबी कुजूर भी मौजूद रहे. धन्यवाद ज्ञापन डॉ मनोज तिवारी ने किया.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Ranchi News : पशुधन सहायक की नियुक्ति में पाराभेट को मिलेगी प्राथमिकता : मंत्री appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top