Hot News

Ranchi News : होमगार्ड जवान पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, सड़क पर कराया गया परेड

Ranchi News : राजधानी रांची के कटहल मोड़ में बीते दिनों 9 जून को ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट में शामिल 2 आरोपियों को आज रविवार को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों में हर्ष यादव और अखिलेश यादव शामिल हैं. दोनों आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद राजधानी की सड़कों पर परेड भी कराया गया.

पत्थर से होमगार्ड जवान पर हुआ था हमला

9 जून को कटहल मोड़ के पास ट्रैफिक पुलिसकर्मियों और ऑटो ड्राइवर के बीच हुई झड़प में एक होमगार्ड जवान बुरी तरह से घायल हो गये थे. आरोपी ने होमगार्ड जवान पर पीछे से पत्थर फेंककर हमला किया था. पत्थर जवान के सिर पर लगी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये थे. होमगार्ड जवान का नाम रोहित गंझू है. वह झारखंड के चतरा जिले का रहनेवाला है.

झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

ट्रैफिक पुलिसकर्मियों और ऑटो ड्राइवर के बीच हुई इस झड़प का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ था. वायरल वीडियो में दिख रहा था कि रांची के कटहल मोड़ पर दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी एक ऑटो चालक को पकड़कर ला रहे हैं. इसी दौरान चौक पर मौजूद अन्य ऑटो ड्राइवर वहां जुट जाते हैं और ट्रैफिक पुलिकर्मियों के साथ मारपीट करने लगते हैं. कुछ देर के लिए कटहल मोड़ रणक्षेत्र में तब्दील दिखता है. आस-पास से अन्य गाड़ियां गुजर रही हैं. ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ ऑटो ड्राइवर मारपीट कर रहे हैं. दिनदहाड़े ऑटो चालकों ने ट्रैफिक पुलिकर्मियों और होमगार्ड के जवानों के साथ मारपीट की. आखिर में एक ऑटो चालक ने होमगार्ड जवान पर पीछे से पत्थर से सिर पर हमला बोल दिया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

इसे भी पढ़ें

दूसरे राज्यों में पढ़ने के लिए झारखंड प्रशासन देती है पैसे, टेंशन फ्री होकर शिशु करते हैं पढ़ाई, जानिये कैसे मिलता है लाभ

Kal Ka Mausam : झारखंड के 6 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

हेलिकॉप्टर हादसे पर मंत्री इरफान अंसारी ने उठाये गंभीर सवाल, केंद्रीय मंत्री से कर दी इस्तीफे की मांग

The post Ranchi News : होमगार्ड जवान पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, सड़क पर कराया गया परेड appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top