Hot News

Ranveer Brar Gajar Ka Halwa: अब घर पर बनाएं मशहूर शेफ रणवीर बरार के स्टाइल में शानदार गाजर का हलवा, जानें बनाने की आसान रेसिपी

Ranveer Brar Gajar Ka Halwa: गाजर का हलवा हिंदुस्तानीय मिठाइयों में एक खास स्थान रखता है, जिसे सर्दियों के मौसम में बड़े ही चाव से बनाया और खाया जाता है. जब इस पारंपरिक मिठाई को शेफ रणवीर ब्रार के खास अंदाज में बनाया जाता है, तो इसका स्वाद और खुशबू और भी लाजवाब हो जाती है. देसी घी, कच्चे दूध में पकी गाजर और सही तापमान पर भूनने की तकनीक इस हलवे को रिच, सॉफ्ट और परफेक्ट टेक्सचर देती है. यह रेसिपी परंपरा और प्रोफेशनल कुकिंग का खूबसूरत मेल है, जो त्योहारों, खास मौकों और सर्द शामों के लिए एकदम परफेक्ट मिठाई बनाती है.

गाजर का हलवा बनाने के लिए सामग्री 

  • लाल गाजर – 1 किलो (कद्दूकस की हुई)
  • फुल क्रीम दूध – 1 लीटर
  • देसी घी – 4–5 टेबलस्पून
  • चीनी – ¾ कप (स्वादानुसार)
  • मावा – 200 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)
  • इलायची पाउडर – ½ टीस्पून
  • काजू – 10–12 (कटे हुए)
  • बादाम – 10–12 (कटे हुए)
  • किशमिश – 1 टेबलस्पून

कैसे करें गाजर का हलवा तैयार 

गाजर को पकाना
एक भारी तले की कढ़ाही में कद्दूकस की हुई गाजर और दूध डालें.  धीमी आंच पर पकाएं और बीच-बीच में चलाते रहें, जब तक दूध गाढ़ा न हो जाए.

घी में भूनना (शेफ  का सीक्रेट स्टेप)
अब दूसरी कढ़ाही में देसी घी गर्म करें.  पकी हुई गाजर डालकर मध्यम आंच पर अच्छी तरह भूनें, जब तक खुशबू आने लगे और रंग गहरा हो जाए.

मिठास डालना
अब इसमें चीनी डालें.  चीनी डालते ही हलवा ढीला होगा, इसे धीमी आंच पर पकाते रहें जब तक फिर से गाढ़ा न हो जाए.

मावा और खुशबू
अब मावा डालें और अच्छे से मिलाएं.  इलायची पाउडर डालकर 5–7 मिनट धीमी आंच पर पकाएं.

ड्राई फ्रूट्स की फिनिशिंग
ऊपर से काजू, बादाम और किशमिश डालें.  हलवे को तब तक पकाएं जब तक घी किनारों से अलग न दिखने लगे.

यह भी पढ़ें: Village Style Dal Bhat Chokha Recipe: बिना ताम-झाम के पाएं गांव जैसा स्वाद, नोट कर लीजिए देसी दाल,भात, चोखा की रेसिपी 

यह भी पढ़ें: Village Style Masala Dudh Recipe: दादी-नानी की रसोई से जानिए गांव वाला मसाला दूध बनाने का आसान तरीका 

The post Ranveer Brar Gajar Ka Halwa: अब घर पर बनाएं मशहूर शेफ रणवीर बरार के स्टाइल में शानदार गाजर का हलवा, जानें बनाने की आसान रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top