Hot News

Ranya Rao : सोने की तस्करी करता है दामाद! डीजीपी को नहीं था पता, एक्ट्रेस बेटी के पकड़े जाने से हैं दुखी

Ranya Rao : सोने की तस्करी के आरोप में जेल में बंद कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव के कारोबार की जानकारी उनके सौतेले पिता डीजीपी रामचंद्र राव को नहीं थी. उन्होंने कहा कि केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (केआईए) पर उनकी सौतेली बेटी के पास से 14 किलोग्राम तस्करी का सोना बरामद हुआ. यह समाचार सुनकर मैं दुखी हूं. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, कर्नाटक राज्य पुलिस आवास निगम के डीजीपी रामचंद्र राव ने कहा कि वह अपनी सौतेली बेटी रान्या राव और उसके पति के कारोबार के बारे में नहीं जानते हैं. रान्या राव सोमवार रात को दुबई से लौटते समय पकड़ी गई. बाद में सोने की तस्करी के आरोप में जेल भेज दी गई, जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गई. उसने सोने का कुछ हिस्सा कपड़ों में छिपा रखा था.

रान्या राव को 14.2 किलोग्राम से ज्यादा सोने के बार के साथ गिरफ्तार किया गया. इसकी कीमत राजस्व खुफिया निदेशालय ने 12.56 करोड़ रुपये बताई.

रान्या राव के सौतेले पिता ने क्या कहा?

रान्या राव के डीजीपी पिता रामचंद्र राव ने कहा कि चार महीने पहले जतिन हुक्केरी से शादी के बाद वह कभी उनके घर नहीं आई. उन्होंने कहा, “रान्या की शादी चार महीने पहले जतिन हुक्केरी से हुई थी. शादी के बाद वह कभी हमारे घर नहीं आई. हम उसके और उसके पति जतिन के कारोबार से पूरी तरह अनजान हैं.”

कन्नड़ एक्ट्रेस हैं रान्या राव

जतिन हुक्केरी के ऑफिस ने उनकी पत्नी के खिलाफ आरोपों के बारे में कोई बयान या टिप्पणी जारी नहीं की है. रान्या राव एक कन्नड़ एक्ट्रेस हैं जो ‘माणिक्य’ और ‘पटकी’ जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं. डीजीपी रामचंद्र राव ने यह भी कहा कि वह अपनी सौतेली बेटी के सोने की तस्करी से कथित संबंध के बारे में सुनकर चौंक गए. यदि कोई कानून का उल्लंघन करता है तो कानून अपना काम करेगा.

पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : Magadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

4 मार्च को रान्या राव को एक विशेष अदालत में पेश किया गया1 18 मार्च तक न्यायिक हिरासत में उनको भेज दिया गया है. पूछताछ के दौरान रान्या राव ने कथित तौर पर दावा किया कि उनकी दुबई यात्रा व्यापारिक उद्देश्य से थी, हालांकि अधिकारियों का आरोप है कि उनकी यात्रा सोने के अवैध तस्करी से जुड़ी थी.

The post Ranya Rao : सोने की तस्करी करता है दामाद! डीजीपी को नहीं था पता, एक्ट्रेस बेटी के पकड़े जाने से हैं दुखी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top