Rashmika Mandanna: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी फिल्मों और बयानों को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ की असफलता पर पहली बार खुलकर बात की है. फिल्म में रश्मिका ने सुपरस्टार सलमान खान के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर की थी. एआर मुरुगादास के निर्देशन में बनी इस फिल्म से दर्शकों और मेकर्स को काफी उम्मीदें थी, लेकिन ईद 2025 पर रिलीज होने के बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई.
साल 2025 रश्मिका मंदाना के लिए काफी शानदार रहा. उन्होंने ‘छावा’, ‘द गर्लफ्रेंड’ और ‘थामा’ जैसी हिट फिल्मों से अपनी पोजिशन और मजबूत की. लेकिन फिल्म का कमजोर प्रदर्शन रश्मिका के लिए भी निराशाजनक रहा.
जैसी स्क्रिप्ट थी वैसी फिल्म नहीं बनी
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रश्मिका ने ‘सिकंदर’ की नाकामी को लेकर कहा कि जब उन्हें इस फिल्म की कहानी सुनाई गई थी, तब उन्हें स्क्रिप्ट काफी पसंद आई थी. उन्हें लगा था कि यह फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी. लेकिन जैसे-जैसे फिल्म बनने लगी, कई चीजें बदलती चली गई. एक्टिंग से लेकर एडिटिंग और रिलीज के वक्त तक कहानी का ट्रीटमेंट अलग होता चला गया. फिल्मों में ऐसा होना कोई नई बात नहीं है. कई बार जो कहानी कागज पर शानदार लगती है, वह पर्दे पर वैसी नहीं उतर पाती.
रश्मिका ने साफ शब्दों में कहा कि हर फिल्म के साथ एक जोखिम जुड़ा होता है और हर बार सफलता मिल ही जाए, यह जरूरी नहीं. उन्होंने ‘सिकंदर’ की असफलता को अपने करियर का हिस्सा मानते हुए उससे सीख लेने की बात कही.
रश्मिका के आने वाले प्रोजेक्ट्स
अगर रश्मिका के आने वाले काम की बात करें, तो वह आगे भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं. समाचार है कि वह शाहिद कपूर और कृति सेनन के साथ ‘कॉकटेल 2’ में दिखाई देंगी, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं. इसके अलावा वह तेलुगु फिल्म ‘मैसा’ में भी अहम भूमिका निभा रही हैं. वहीं उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका फरवरी 2026 में अपने बॉयफ्रेंड और साउथ स्टार विजय देवरकोंडा से शादी कर सकती हैं. हालांकि, इस समाचार पर अब तक दोनों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
ये भी पढ़ें: Border 2 के ट्रेलर ने इंटरनेट पर उड़ाया गर्दा, देशभक्ति से भरे इन दमदार डायलॉग्स ने बढ़ाया फैंस का जोश
The post Rashmika Mandanna: ‘सिकंदर’ की नाकामी पर रश्मिका मंदाना का बड़ा बयान, कहा- ‘फिल्म बनने के समय स्क्रिप्ट बदलने लगी’ appeared first on Naya Vichar.

