Hot News

Ration Card Surrender: राशन कार्ड कर दें सरेंडर, नहीं तो 12 फीसदी ब्याज के साथ होगी वसूली, किन पर गिरेगी गाज?

Ration Card Surrender: गिरिडीह जिले के देवरी के आपूर्ति पदाधिकारी कमला सिंह ने शनिवार को पत्रकारों को जानकारी दी कि गिरिडीह के उपायुक्त सह दंडाधिकारी द्वारा अयोग्य राशन कार्डधारियों के मानक से संबंधित सूचना जारी की गयी है. ऐसे में अयोग्य लोग राशन कार्ड सरेंडर कर दें, नहीं तो उठाए गए राशन पर 12 फीसदी ब्याज के साथ वसूली की जाएगी.

सहयोग का किया आग्रह

अपात्र लोग यदि राशन कार्ड के माध्यम से प्रतिमाह राशन उठाते पकड़े गये तो उनके विरुद्ध आपराधिक कार्रवाई के तहत राशन कार्ड से उठाये गये राशन पर बाजार दर पर 12 प्रतिशत प्रति वर्ष ब्याज दर पर वसूली की जाएगी. उन्होंने प्रखंड क्षेत्र के सभी पीडीएस संचालकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम लोगों के बीच प्रचार-प्रसार कर प्रशासनी कार्य में सहयोग करने का आग्रह किया है.

राशन कार्ड के लिए इन लोगों को माना जाता है अयोग्य

इसमें केंद्र और राज्य प्रशासन में नियोजित कर्मी, आयकर, सेवाकर, व्यावसायिक कर देनेवाले, पांच एकड़ से अधिक सिंचित भूमि के मालिक, चार पहिया मोटर वाहन के ऑनर, तीन या उससे अधिक पक्के कमरों के मकान के मालिकों को अयोग्य माना गया है.

ये भी पढ़ें: सोनी टीवी के डांस टशन में ‘दादी’ बनीं धनबाद की बुजुर्ग तारामती चौरसिया, महाकुंभ स्नान के बाद हुई थीं वायरल

ये भी पढ़ें: Mahakumbh 2025 Crowd: महाकुंभ जानेवाले यात्रियों का उमड़ा सैलाब, इस ट्रेन में पैर रखने तक की जगह नहीं

ये भी पढ़ें: Jharkhand Weather: पश्चिमी विक्षोभ से झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, कब होगी गरज के साथ बारिश?

The post Ration Card Surrender: राशन कार्ड कर दें सरेंडर, नहीं तो 12 फीसदी ब्याज के साथ होगी वसूली, किन पर गिरेगी गाज? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top