Hot News

RBI मैनेजर का धाकड़ अंदाज, UPSC में गाड़ा झंडा, बनीं इनकम टैक्स ऑफिसर

Priya Meena Success Story: अगर आपको कभी लगे कि मेहनत बेकार जाती है, तो प्रिया मीणा की कहानी पढ़ लेना. यह कहानी नहीं बल्कि रियल लाइफ की वो मोटिवेशन है जो किसी भी थके हुए इंसान की हिम्मत वापस ला सकती है. प्रिया ने UPSC 2024 को शानदार तरीके से क्रैक किया और IRS (इनकम टैक्स) सर्विस में जगह बना ली. लेकिन उनकी ये सफर सीधा नहीं था. यह रोलर कोस्टर से भी ज्यादा टेढ़ा, मजेदार और सीखों से भरा हुआ था.

Priya Meena Success Story: पूरे 6 साल की मेहनत

प्रिया मीणा ने UPSC CSE के छह अटेम्प्ट दिए. इसमें दो बार इंटरव्यू तक पहुंची लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी. कोई और होता तो शायद हार मान लेता, लेकिन प्रिया ने नहीं. उन्होंने खुद से कहा कि एक कोशिश और कर लेते हैं, क्या पता ये ही वाला पास हो जाए और इसी सोच ने उन्हें आगे बढ़ाए रखा.

IIT Delhi से की पढ़ाई

प्रिया मूलरूप से राजस्थान की रहने वाली हैं. उनकी स्कूलिंग दिल्ली पब्लिक स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने IIT Delhi में एडमिशन लिया. आईआईटी दिल्ली से उन्होंने बीटेक+एमटेक की ड्यूअल डिग्री पूरी की. इसके बाद वो सिविल सर्विस की तैयारी में लग गईं.

मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

RBI Grade B की परीक्षा

UPSC की तैयारियों के बीच प्रिया ने RBI Grade B एग्जाम भी दिया. पहले दो अटेम्प्ट में झटका लगा, रिजेक्ट हो गईं. पर तीसरे अटेम्प्ट में उन्होंने ऐसा कमबैक किया कि रिजल्ट देखकर खुद भी मुस्कुरा उठीं. यह जीत सिर्फ एक नौकरी की नहीं, बल्कि उम्मीद, धैर्य और हिम्मत की जीत थी. साल 2024 में प्रिया का सेलेक्शन RBI में मैनेजर पोस्ट के लिए हो गया. अप्रैल 2024 से लेकर अगस्त 2025 तक प्रिया ने आरबीआई में काम किया.

UPSC में मिली सफलता

प्रिया को अपने छठे प्रयास में यूपीएससी में सफलता (IRS Priya Meena Success Story) हासिल हुई. उन्होंने UPSC 2024 की परीक्षा रैंक 833 से क्रैक की. इसके बाद उनका चयन इनकम टैक्स में IRS सर्विस के लिए हो गया है. प्रिया अपनी सफलता का बड़ा हिस्सा अपने परिवार, टीचर्स और दोस्तों को देती हैं. वो कहती हैं कि इन लोगों ने उन्हें अच्छे बुरे हर फेस में संभाला.

यह भी पढ़ें: कौन हैं जमुई की बेटी संस्कृति, बनीं यूपी की नई IAS, UPSC Rank 17

The post RBI मैनेजर का धाकड़ अंदाज, UPSC में गाड़ा झंडा, बनीं इनकम टैक्स ऑफिसर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top