Hot News

RBSE 10th Result 2025: आज आ रहा राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट? rajresults.nic.in पर एक्टिव होगा लिंक

RBSE 10th Result 2025 in Hindi: राजस्थान बोर्ड जल्द ही 10वीं के छात्रों का इंतजार जल्द खत्म करने वाला है. बोर्ड की ओर से 10वीं का रिजल्ट किसी भी समय जारी किया जा सकता है. 10वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट rajresults.nic.in पर ही जारी किया जाएगा. यहां आप राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट (RBSE 10th Result 2025 in Hindi) की डेट और रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स देख सकते हैं.

राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज? (RBSE 10th Result 2025)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 10वीं का रिजल्ट 27 से 2 जून 2025 के बीच कभी भी जारी कर सकता है. हालांकि रिजल्ट की सही तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी. रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर रोल नंबर का उपयोग करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Jharkhand Board 10th Result 2025 on Digilocker: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट डिजिलाॅकर पर, यहां करें रजिस्ट्रेशन

Rajasthan 10th Result 2025 OUT Soon: कैसे चेक करें?

RBSE 10th Result 2025 राजस्थान बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा. छात्र इन स्टेप्स से ऑनलाइन देख सकते हैं:

  • छात्र सबसे पहले आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं
  • अब ‘परीक्षा परिणाम’ पर क्लिक करें
  • नया पेज ओपन होगा
  • आरबीएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 देखने के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें
  • अब अपना रोल नंबर सेव करें और रिजल्ट चेक करें
  • कैंडिडेट्स रिजल्ट की काॅपी को सेव कर सकते हैं.

33 प्रतिशत अंक जरूरी (RBSE 10th Result 2025 Update)

राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं में पास होने के लिए छात्र को हर सब्जेक्ट में और कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे. बोर्ड का रिजल्ट 2025 (RBSE Rajasthan Board 10th 12th Result 2025) RBSE की वेबसाइट पर एक प्रोविजनल मार्कशीट के रूप में जारी किया जाएगा. असली मार्कशीट प्राप्त करने के लिए छात्रों को अपने स्कूल से संपर्क करना होगा. 

यह भी पढ़ें- RBSE Rajasthan 10th Result 2025 by SMS: स्लो हो गई वेबसाइट! राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट SMS से ऐसे देखें

The post RBSE 10th Result 2025: आज आ रहा राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट? rajresults.nic.in पर एक्टिव होगा लिंक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top