Hot News

RBSE 12th Result 2025 by UMANG App: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट उमंग ऐप पर, ऐसे करें चेक

RBSE 12th Result 2025 by UMANG App: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज यानि 22 मई 2025 को जारी किया जा रहा है. कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट से अपना रिजल्ट देख सकते हैं. कई बार ऑफिशियल वेबसाइट स्लो या फिर क्रैश की स्थिति बन जाती है तो ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. रिजल्ट चेक करने के लिए उमंग ऐप व अन्य कई तरीके भी हैं. यहां आप RBSE 12th Result 2025 by UMANG App देख सकते हैं.

राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट उमंग ऐप पर (RBSE 12th Result 2025 by UMANG App)

राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 अब UMANG ऐप (RBSE 12th Result 2025 by UMANG App) पर भी उपलब्ध है. अगर ऑफिशियल वेबसाइट स्लो हो रही हो या ओपन न हो रही हो, तो छात्र UMANG ऐप से भी अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं. 

  • इसके लिए सबसे पहले UMANG ऐप को मोबाइल में इंस्टॉल करें. 
  • फिर ऐप खोलकर “RBSE 12th Result 2025” सर्च करें. 
  • इसके बाद अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करें. 
  • डिटेल सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा. 
  • छात्र चाहें तो इसे डाउनलोड कर प्रिंट भी निकाल सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Rajasthan 12th Result 2025 by Name: RBSE 12th का रिजल्ट नाम से कैसे चेक करें? देखें स्टेप्स

SMS से राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट (RBSE 12th Result in Hindi)

RBSE के छात्र अपना रिजल्ट SMS के जरिए (RBSE 12th Result 2025 by SMS) भी देख सकते हैं. इसके लिए छात्रों को सिर्फ अपना रोल नंबर एक तय मोबाइल नंबर पर भेजना होगा, जो बोर्ड द्वारा जारी किया जाएगा. साइंस रिजल्ट के लिए RJ12S और इसे 5676750 या 56263 पर भेजें. आर्ट्स रिजल्ट के लिए RJ12A और इसे 5676750 या 56263 पर भेजें. रोल नंबर भेजने के बाद, छात्र को उसके मोबाइल पर रिजल्ट की पूरी जानकारी मिल जाएगी.

RBSE 12th Result 2025 on Digilocker: फॉलो करें ये आसान स्टेप्स

  • सबसे पहले डिजिलॉकर की वेबसाइट https://www.digilocker.gov.in पर जाएं या मोबाइल ऐप खोलें
  • यदि आपने पहले से अकाउंट नहीं बनाया है, तो अपना मोबाइल नंबर डालकर OTP से रजिस्ट्रेशन करें
  • लॉगिन करने के बाद “Education” सेक्शन में जाएं
  • यहां आपको “Rajasthan Board of Secondary Education” का ऑप्शन दिखेगा
  • “Class 12th Marksheet 2025” पर क्लिक करें
  • मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर और वर्ष भरें
  • आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं या सेव कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- RBSE 12th Result 2025 by Roll Number: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट रोल नंबर से कैसे चेक करें? देखें यहां

The post RBSE 12th Result 2025 by UMANG App: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट उमंग ऐप पर, ऐसे करें चेक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top