Hot News

RBSE 12th Result 2025 on Digilocker: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट डिजिलाॅकर पर कैसे चेक करें? आसान तरीका यहां

RBSE 12th Result 2025 on Digilocker in Hindi: राजस्थान बोर्ड (RBSE) 12वीं का रिजल्ट आज जारी किया जा रहा है. छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकेंगे. लेकिन कई बार वेबसाइट पर ट्रैफिक ज्यादा होने की वजह से साइट स्लो या क्रैश हो सकती है. ऐसे में स्टूडेंट्स डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट की मदद से भी अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं. डिजिलॉकर एक प्रशासनी प्लेटफॉर्म है और यहां बोर्ड मार्कशीट डिजिटल फॉर्म में उपलब्ध कराता है. यहां आप 12वीं का रिजल्ट डिजिलाॅकर (RBSE 12th Result 2025 on Digilocker) पर देखने के स्टेप्स जानेंगे.

RBSE 12th Result 2025 on Digilocker: फॉलो करें ये आसान स्टेप्स

  • सबसे पहले डिजिलॉकर की वेबसाइट https://www.digilocker.gov.in पर जाएं या मोबाइल ऐप खोलें
  • यदि आपने पहले से अकाउंट नहीं बनाया है, तो अपना मोबाइल नंबर डालकर OTP से रजिस्ट्रेशन करें
  • लॉगिन करने के बाद “Education” सेक्शन में जाएं
  • यहां आपको “Rajasthan Board of Secondary Education” का ऑप्शन दिखेगा
  • “Class 12th Marksheet 2025” पर क्लिक करें
  • मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर और वर्ष भरें
  • आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं या सेव कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Rajasthan 12th Result 2025 by Name: RBSE 12th का रिजल्ट नाम से कैसे चेक करें? देखें स्टेप्स

SMS से राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट (Rajasthan 12th Result 2025)

RBSE के छात्र अपना रिजल्ट SMS के जरिए भी देख सकते हैं. इसके लिए छात्रों को सिर्फ अपना रोल नंबर एक तय मोबाइल नंबर पर भेजना होगा, जो बोर्ड द्वारा जारी किया जाएगा. साइंस रिजल्ट के लिए RJ12S और इसे 5676750 या 56263 पर भेजें. आर्ट्स रिजल्ट के लिए RJ12A और इसे 5676750 या 56263 पर भेजें. रोल नंबर भेजने के बाद, छात्र को उसके मोबाइल पर रिजल्ट की पूरी जानकारी मिल जाएगी.

यह भी पढ़ें- RBSE Rajasthan 12th Result 2025 OUT Soon: वेबसाइट क्रैश होने पर यहां चेक करें राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट

यह भी पढ़ें- RBSE 12th Result 2025 OUT Soon LIVE: आज इतने बजे राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, जल्द करें रजिस्ट्रेशन

The post RBSE 12th Result 2025 on Digilocker: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट डिजिलाॅकर पर कैसे चेक करें? आसान तरीका यहां appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top