Hot News

RCB की नई मालकिन का टीम को स्पेशल मैसेज, देखें अनन्या बिड़ला ने क्या लिखा

Highlights

IPL 2026, Ananya Birla: आईपीएल 2026 का शानदार आगाज हो चुका है. पहले ही दिन सोशल मीडिया पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की नई मालकिन अनन्या बिड़ला का जलवा देखने को मिल रहा है. आज आरसीबी का पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के साथ स्पोर्ट्सा जा रहा है. इस मैच से ठीक पहले अनन्या बिड़ला ने एक वीडियो शेयर किया, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वह अपनी टीम बेंगलुरु का पूरे जोश के साथ समर्थन करती हुई नजर आ रही हैं.

इंस्टाग्राम पर शेयर किया टीम का मशहूर नारा

अनन्या बिड़ला ने मैच शुरू होने से पहले इंस्टाग्राम पर एक पुराना वीडियो शेयर करके सोशल मीडिया पर माहौल बना दिया है. इस वायरल वीडियो में वह आरसीबी के समर्थन में जोर-शोर से नारे लगाती दिख रही हैं. सबसे खास बात इस वीडियो का कैप्शन है. उन्होंने कैप्शन में “Ee Saala Cup Naamdu” लिखा है. आरसीबी के फैंस इस नारे की अहमियत को बहुत अच्छे से समझते हैं. हिंदी में इसका मतलब है “इस साल कप हमारा है”. यह नारा टीम के पुराने फैंस की उम्मीदों और भावनाओं से जुड़ा है. नई मालकिन के इस पोस्ट ने बेंगलुरु के फैंस का उत्साह दोगुना कर दिया है.

चिन्नास्वामी स्टेडियम से लगातार शेयर कर रही हैं स्टोरी

आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच यह कड़ा मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में स्पोर्ट्सा जा रहा है. अपनी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए अनन्या बिड़ला खुद स्टेडियम में मौजूद हैं. मैच देखने के साथ-साथ उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आरसीबी के सपोर्ट में कई लाइव स्टोरीज भी पोस्ट की हैं. इन इंस्टाग्राम स्टोरीज में स्टेडियम का शानदार माहौल और टीम के प्रति उनका लगाव साफ देखा जा सकता है. उनके इस तरह सीधे तौर पर टीम के साथ जुड़ने से खिलाड़ियों का मनोबल भी बढ़ रहा है.

Ananya Birla Instagram Story
अनन्या बिड़ला की इंस्टाग्राम स्टोरी, Pic- Screenshot/Instagram (Ananya Birla)

फ्रेंचाइजी की नई पहचान बनीं अनन्या बिड़ला

अगर आप अनन्या बिड़ला के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं रखते हैं, तो बता दें कि आदित्य बिड़ला ग्रुप ने हाल ही में एक बड़ी डील के साथ आरसीबी टीम की हिस्सेदारी अपने नाम की है. इस बड़े बदलाव के बाद अनन्या टीम की कमान संभाल रही हैं और एक अहम पब्लिक फेस बन गई हैं. अब आईपीएल 2026 के पूरे टूर्नामेंट में जब भी आरसीबी का मैच होगा, मीडिया और कैमरे की नजरें अनन्या पर जरूर रहेंगी. स्पोर्ट्स के प्रति उनका यह जुनून फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है.

ये भी पढ़ें-

सुपरमैन की तरह हवा में उड़े फिल साल्ट, लपके शानदार कैच, Video देख चौंक जाएंगे आप

IPL 2026: डेब्यू मैच में जैकब डफी का आतंक, विकेट निकालकर हैदराबाद को किया पस्त

IPL 2026: ओपनिंग मैच में अभिषेक का फ्लॉप शो, इस गेंदबाज ने लिया T20 WC का बदला!

The post RCB की नई मालकिन का टीम को स्पेशल मैसेज, देखें अनन्या बिड़ला ने क्या लिखा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top