Hot News

RCB फाइनल में, पंजाब किंग्स को 8 विकेट से रौंदा

PBKS vs RCB: आईपीएल 2025 (IPL 2025) के क्वालीफायर वन मे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 8 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट कटा लिया है. यह चौथा मौका है जब आरसीबी आईपीएल के फाइनल में पहुंचा है. अब तक आरसीबी ने एक भी ट्रॉफी नहीं जीती है. गुरुवार को स्पोर्ट्से गए इस रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 101 रनों के लक्ष्य को महज 10 ओवर में हासिल कर लिया. फिलिप सॉल्ट (Philip Salt) और रजत पाटीदार (Rajat Patidar) की नाबाद साझेदारी ने टीम को जीत दिलाई. पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी बेहद खराब रही और टीम 14.1 ओवर में 101 के स्कोर पर ढेर हो गई. पंजाब की ओर से मार्कस स्टोइनिस ने सर्वाधिक 26 रन बनाए, वहीं प्रभसिमरन सिंह ने 18 और अजमतुल्लाह ओमरजई ने 18 रनों का योगदान दिया. PBKS vs RCB Royal Challengers Bengaluru in final Qualifier 1 Scorecard

शुरुआत से ही दबाव में रही पंजाब किंग्स

लगातार विकेट गिरने से टीम शुरुआत से ही दबाव में रही. आरसीबी के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा ने 3-3 विकेट चटकाकर पंजाब के बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी. दो विकेट यश दयाल ने भी चटकाए. रोमारियो शेफर्ड और भुवनेश्वर कुमार को एक-एक सफलता मिली. लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत भी थोड़ी लड़खड़ाई. 30 रन के स्कोर पर विराट कोहली (12 रन) और 84 रन पर मयंक अग्रवाल (19 रन) के विकेट गिरे. कोहली को जोश इंग्लिस ने कैच किया, जबकि अग्रवाल को मुशीर खान ने शानदार गेंदबाजी से आउट किया.

सॉल्ट ने स्पोर्ट्सी नाबाद अर्धशतकीय पारी

इसके बावजूद फिलिप सॉल्ट और रजत पाटीदार ने पारी को संभाला और टीम को जीत तक ले गए. सॉल्ट ने 27 गेंदों में 56 रन की नाबाद पारी स्पोर्ट्सी, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. उनकी स्ट्राइक रेट 207.41 की रही. दूसरी ओर, कप्तान रजत पाटीदार ने 8 गेंदों में 15 रन बनाए, जिसमें 1 चौका और 1 छक्का शामिल था. उन्होंने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई. इस जीत के बाद डगआउट में मौजूद आरसीबी के खिलाड़ी खुशी से उछल पड़े. इस बार आरसीबी ट्रॉफी की प्रबल दावेदार है.

गेंदबाजी में भी पिछड़ गई पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स की गेंदबाजी भी इस मैच में प्रभावी नहीं रही. काइल जैमिशन और मुशीर खान ने भले ही विकेट चटकाए, लेकिन सभी गेंदबाजों की जमकर कुटाई हुई. सबसे महंगे मुशीर रहे, जिन्होंने 13.5 की इकॉनमी से रन लुटाए. मुशीर खान ने 2 ओवर में 27 रन दिए और 1 विकेट लिया. आरसीबी के लिए यह जीत बेहद खास है, क्योंकि टीम लंबे समय से आईपीएल खिताब की तलाश में है. इस जीत के साथ ही टीम ने फाइनल में जगह बनाई, जहां उनका सामना एक और मजबूत टीम से होगा. पंजाब को फाइनल में जगह बनाने का एक और मौका मिलेगा. वह एलिमिनेटर में जीतने वाली टीम से क्वालीफायर दो में भिड़ेगी.

ये भी पढ़ें…

Playoffs में खराब रहा है विराट कोहली का रिकॉर्ड, क्या PBKS के खिलाफ दिखा पाएंगे दम?

Video: ‘हमेशा दिमाग खाता रहता है’, युवा RCB स्टार के लिए विराट कोहली की टिप्पणी वायरल

The post RCB फाइनल में, पंजाब किंग्स को 8 विकेट से रौंदा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top