RCB vs CSK: आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में आरसीबी ने अपने घरेलू मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रनों से करारी शिकस्त दी. पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने 250/3 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है. आरसीबी की इस पारी के हीरो टिम डेविड रहे, जिन्होंने मात्र 25 गेंदों में नाबाद 70 रन ठोककर चिन्नास्वामी में छक्कों की बारिश कर दी. उनका भरपूर साथ देवदत्त पडिक्कल (50 रन) और कप्तान रजत पाटीदार (48* रन) ने दिया. चेन्नई के गेंदबाज अंतिम ओवरों में बेबस नजर आए और आखिरी 5 ओवर में रिकॉर्ड 97 रन लुटाए. सीएसके की यह लगातार तीसरी हार है और फैंस स्टेडियम में धोनी-धोनी के नारे लगाते दिखे. धोनी चोट के कारण अब तक टीम से नहीं जुड़ पाए हैं.
चेन्नई की शुरुआत ही रही खराब
251 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत बेहद खराब रही. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के जल्दी आउट होने से टीम दबाव में आ गई. हालांकि प्रशांत वीर (43 रन) ने लड़खड़ाती पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन भुवनेश्वर कुमार (3 विकेट) और क्रुणाल पांड्या की घातक गेंदबाजी के सामने पूरी टीम 207 रनों पर ढेर हो गई. टिम डेविड को उनकी तूफानी पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. अनुभवी संजू सैमसन भी कुछ खास नहीं कर सके और 30 रन बनाकर आउट हो गए. एक समय चेन्नई ने 108 रनों पर ही अपने 6 विकेट गंवा दिए थे.
Make that 2️⃣ in a row for the defending champions! ✨#RCB puts on an absolute clinic to defeat #CSK by 43 runs in the Sunday blockbuster ❤️
SCORECARD ▶️ https://t.co/PkhPvxcU44#TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvCSK | @RCBTweets pic.twitter.com/dqXArcNPZ6
— IndianPremierLeague (@IPL) April 5, 2026
टिम डेविड, पाटीदार और पडिक्कल की विस्फोटक पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत सधी हुई रही. स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 26 गेंदों में 37 रनों की पारी स्पोर्ट्सकर नींव रखी, लेकिन असली धमाका मिडिल ऑर्डर में हुआ. देवदत्त पडिक्कल ने शानदार अर्धशतक (29 गेंदों में 50 रन) जड़ा, जिससे टीम को मजबूती मिली. मैच का असली टर्निंग पॉइंट आखिरी 5 ओवर रहे, जिसमें बेंगलुरु ने 97 रन बटोरे. टिम डेविड ने चेन्नई के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए मात्र 25 गेंदों में नाबाद 70 रनों की तूफानी पारी स्पोर्ट्सी. उनका साथ कप्तान रजत पाटीदार ने बखूबी निभाया, जिन्होंने केवल 19 गेंदों में 48 रन कूट डाले. इन दोनों के बीच महज 36 गेंदों में 99 रनों की नाबाद साझेदारी हुई, जिसने स्कोर को 250 तक पहुंचा दिया.
आरसीबी की बल्लेबाजी शानदार
चेन्नई की तरफ से अंशुल कंबोज और जेमी ओवरटन को 1-1 विकेट तो मिला, लेकिन वे काफी महंगे साबित हुए. अंशुल कंबोज के खिलाफ चौका लगाकर विराट जब लय में दिख रहे थे, तभी गेंदबाज ने उन्हें शिवम दुबे के हाथों कैच आउट करवाकर 18 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन पर पवेलियन भेज दिया. आरसीबी का स्कोर 4.3 ओवर में 37/1 था. साल्ट ने कंबोज और नूर अहमद के खिलाफ चौके लगाना जारी रखा, वहीं देवदत्त पडिक्कल ने भी उनका साथ दिया. आरसीबी का स्कोर 91/1 था, जिसमें साल्ट (45) और पडिक्कल (16) नाबाद थे. दुबे के 13वें ओवर में खूब रन लुटाए गए, जिसमें पाटीदार और पडिक्कल ने दो-दो चौके और छक्के लगाकर कुल 23 रन बनाए. कुल मिलाकर आरसीबी की बल्लेबाज देखने लायक थी.
ये भी पढ़ें…
वह कप्तान बनने के लायक नहीं, टॉस के बाद पंत ने क्या किया कि भड़क गए माइकल वॉन
मोहम्मद शमी को छोड़कर पछता रहा SRH, लखनऊ में शामिल होते ही बन गए खूंखार
The post RCB vs CSK: टिम डेविड के तूफान में उड़ी चेन्नई, बेंगलुरु ने 43 रनों से जीता मुकाबला appeared first on Naya Vichar.

