Hot News

RCB vs GT, IPL 2025: गुजरात टाइटंस ने आरसीबी को 8 विकेट से हराया, चमके सिराज और बटलर

RCB vs GT, IPL 2025: आरसीबी के 170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस ने जोस बटलर की 39 गेंद में छह छक्कों और पांच चौकों से नाबाद 73 रन की पारी के अलावा सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन (49) के साथ उनकी दूसरे विकेट की 75 और शेरफाइन रदरफोर्ड (नाबाद 30, 18 गेंद, तीन छक्के, एक चौका) के साथ तीसरे विकेट की 63 रन की अटूट साझेदारी से 17.5 ओवर में दो विकेट पर 170 रन बनाकर जीत हासिल की. सिराज ने इससे पहले 19 रन देकर तीन जबकि किशोर ने 22 रन देकर दो विकेट चटकाए जिससे आरसीबी ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए.

आरसीबी की ओर से लिविंगस्टोन, जितेश और टिम डेविड ने स्पोर्ट्सी तूफानी पारी

आरसीबी की ओर से लिविंगस्टोन ने 40 गेंद में पांच छक्कों और एक चौके से 54 रन की पारी स्पोर्ट्सने के अलावा जितेश शर्मा (33) के साथ पांचवें विकेट के लिए 52 और टिम डेविड (32) के साथ सातवें विकेट के लिए 46 रन जोड़कर आरसीबी का स्कोर आठ विकेट पर 169 रन तक पहुंचाया. मेजबान टीम एक समय 42 रन पर चार विकेट गंवाने के बाद संकट में थी लेकिन लिविंगस्टोन और डेविड की पारी की बदौलत अंतिम पांच ओवर में 64 रन जोड़ने में सफल रही.

गुजरात टाइटंस की भी शुरुआत ठीक नहीं रही, गिल केवल 14 पर आउट

लक्ष्य का पीछा करने उतरे टाइटंस ने पावर प्ले में कप्तान शुभमन गिल (14) का विकेट गंवाकर 42 रन बनाए. गिल को भुवनेश्वर कुमार (23 रन पर एक विकेट) ने लिविंगस्टोन के हाथों कैच कराया. सुदर्शन अच्छी लय में नजर आए. उन्होंने जोश हेजलवुड की लगातार गेंदों पर छक्का और चौका मारा. उन्होंने यश दयाल और रसिख सलाम की गेंद को भी बाउंड्री के दर्शन कराए. बटलर ने भी तेवर दिखाते हुए रसिख के ओवर में दो छक्के और एक चौका मारा. टाइटंस को अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए 36 रन की दरकार थी और बटलर तथा रदरफोर्ड ने दो-दो छक्के जड़कर टीम को आसानी से लक्ष्य तक पहुंचा दिया. इससे पहले गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया जिसे उनके गेंदबाजों ने सही साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

The post RCB vs GT, IPL 2025: गुजरात टाइटंस ने आरसीबी को 8 विकेट से हराया, चमके सिराज और बटलर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top