अगर आप नया स्मार्टफोन लेने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए एक बढ़िया अपडेट है. टेक कंपनी Realme ने कन्फर्म कर दिया है कि उसका नया बजट स्मार्टफोन Realme Narzo 100 Lite 5G अगले हफ्ते हिंदुस्तान में लॉन्च होने वाला है. कंपनी ने मंगलवार (7 अप्रैल) को इसकी लॉन्च डेट भी अनाउंस कर दी है. ये फोन पिछले साल आए Narzo 80 Lite 5G का अपग्रेडेड वर्जन होने वाला है. यानी इसमें आपको पहले से बेहतर फीचर्स मिलने वाले हैं. खास बात ये है कि इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलेगा, वो भी 144Hz के स्मूद रिफ्रेश रेट के साथ. हाई रिफ्रेश रेट गेमिंग और स्क्रॉलिंग एक्सपीरियंस को और मजेदार बना देगा.
कब लॉन्च होगा Realme Narzo 100 Lite 5G?
कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि Realme Narzo 100 Lite 5G 14 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा. खास बात ये है कि लॉन्च के बाद आप इसे आसानी से Amazon, Realme की ऑफिशियल वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स से खरीद पाएंगे. लुक की बात करें तो ये फोन दो स्टाइलिश कलर Frost Silver और Thunder Black ऑप्शंस में आएगा.
Realme Narzo 100 Lite 5G के कन्फर्म फीचर्स
डिस्प्ले
इसमें 6.8 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिलेगी जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 900 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगी. वहीं 180Hz टच सैंपलिंग रेट स्क्रीन को और ज्यादा रेस्पॉन्सिव बनाता है. इसमें मौजूद Smart Touch 2.0 टेक्नोलॉजी की मदद से आप इसे गीले हाथों से भी आसानी से चला सकते हैं.
परफॉरमेंस
फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है. खास बात ये है कि फोन में 5,300 स्क्वायर mm का बड़ा vapour chamber भी मिलता है, जो हीट को कंट्रोल में रखता है. Realme के मुताबिक, ये फोन AnTuTu v11 पर 5,60,000 से ज्यादा का स्कोर हासिल करता है, जो इसकी ताकत को साफ दिखाता है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह डिवाइस Realme UI 7.0 पर चलेगा, जो Android 16 पर बेस्ड होगा.
कैमरा और बैटरी
इसमें 13MP का AI रियर कैमरा दिया गया है, जो आपकी फोटो को और भी बेहतर बनाने के लिए कई स्मार्ट फीचर्स के साथ आता है. जैसे AI Eraser 2.0 से आप फोटो में अनचाहे ऑब्जेक्ट हटा सकते हैं, AI Clear Face से चेहरे और भी शार्प और क्लियर दिखते हैं, और AI Smart Image Matting से इमेज एडिटिंग आसान हो जाती है.
इसमें आपको 7,000mAh की Titan बैटरी मिलेगी. खास बात ये है कि ये फोन सिर्फ खुद ही नहीं चलेगा, बल्कि जरूरत पड़ने पर दूसरे डिवाइसेज को भी चार्ज कर सकेगा, क्योंकि इसमें रिवर्स चार्जिंग (reverse charging) का सपोर्ट भी दिया गया है.
यह भी पढ़ें: OnePlus Nord 6 आज हिंदुस्तान में लॉन्च होगा, जानें कब और कहां देखें लाइव इवेंट
The post Realme Narzo 100 Lite 5G की लॉन्च डेट हो गई पक्की, मिलेंगे तगड़े फीचर्स और स्मूद 144Hz डिस्प्ले appeared first on Naya Vichar.

