Hot News

Realme P4 Power vs Redmi Note 15 Pro: दोनों फोन एक ही दिन हुए लॉन्च लेकिन किसका पलड़ा भारी? देखें फुल कंपैरिजन

Realme P4 Power vs Redmi Note 15 Pro: कल यानी 29 जनवरी को Redmi Note 15 Pro और Realme P4 Power इंडिया में लॉन्च हुए हैं. दोनों ही फोन 30,000 रुपये से कम वाले भीड़भाड़ वाले स्मार्टफोन सेगमेंट में एंट्री कर ली है. कागजों पर देखें तो दोनों फोन्स बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और दमदार कैमरा सेटअप पर फोकस करते हैं. लेकिन असली फर्क समझने के लिए सिर्फ स्पेक्स देखना काफी नहीं होता. इसलिए आज हम Redmi Note 15 Pro और Realme P4 Power की साइड-बाय-साइड कंपैरिजन कर रहे हैं, जिसमें इनके जरूरी स्पेसिफिकेशन्स, कैमरा फीचर्स और प्राइस पर एक साथ नजर डालेंगे.

डिस्प्ले और बिल्ड क्वालिटी

Realme P4 Power में 6.8-इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 1.5K रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और कंपनी के मुताबिक 6,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस हमें ऑफर करता है. फोन को IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिली हुई है. यानी धूल और पानी से अच्छी-खासी सेफ्टी आपको मिल जाती है. साथ में Realme का ArmorShell Protection भी दिया गया है.

वहीं Redmi Note 15 Pro में भी बड़ा 6.83-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलता है, लेकिन यहां 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ HDR10+ और Dolby Vision का सपोर्ट दिया गया है. इसकी पीक ब्राइटनेस 3,200 निट्स तक जाती है. प्रोटेक्शन के लिए Gorilla Glass Victus 2 दिया गया है और फोन को IP68 और IP69K रेटिंग मिलती है. 

परफॉरमेंस, सॉफ्टवेयर और बैटरी

Realme P4 Power की बात करें तो ये फोन Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 के साथ आता है. कंपनी का दावा है कि इसमें 3 साल तक OS अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे. परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर बना है. Realme इसमें एक अलग HyperVision+ AI चिप और बड़ा सा वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी दे रहा है, ताकि हेवी यूज या गेमिंग के दौरान फोन ज्यादा गर्म न हो. लेकिन असली हाईलाइट इसकी बैटरी है. Realme P4 Power में आपको 10001mAh की जबरदस्त सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिल जाती है, जो 80W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है.

वहीं Redmi Note 15 Pro थोड़ा अलग अप्रोच लेता है. ये फोन Android 15 पर चलने वाले HyperOS 2 के साथ आता है और इसमें 4 बड़े Android अपडेट्स का वादा किया गया है. परफॉर्मेंस के मामले में यहां भी वही MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट मिलता है, लेकिन इसके साथ आपको 12GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिल जाता है. बैटरी की बात करें तो Redmi Note 15 Pro में 6580mAh की बैटरी दी गई है, जो डेली यूज के लिए ठीक-ठाक मानी जा सकती है, लेकिन बैटरी साइज में Realme साफ तौर पर आगे निकल जाता है.

कैमरा

कैमरा की बात करें तो Realme P4 Power में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल जाता है. इसमें 50MP का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो OIS सपोर्ट के साथ आता है.  इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है. सेल्फी के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

वहीं Redmi Note 15 Pro कैमरा के मामले में थोड़ा ज्यादा फोकस्ड नजर आता है. इसमें 200MP का बड़ा प्राइमरी सेंसर मिलता है, वो भी OIS के साथ. इसमें 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है. सेल्फी लवर्स के लिए Redmi ने इसमें 20MP का फ्रंट कैमरा दिया है. कुल मिलाकर, दोनों फोन अच्छे कैमरा ऑप्शन देते हैं, लेकिन हाई-रेजोल्यूशन फोटो और स्टेबल वीडियो चाहने वालों के लिए Redmi Note 15 Pro थोड़ा ज्यादा दमदार लगता है.

कीमत 

अगर कीमत की बात करें, तो Redmi Note 15 Pro और Realme P4 Power के बीच साफ फर्क दिखाई पड़ता है. Redmi Note 15 Pro का 8GB RAM+128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट ₹29,999 में आता है, जबकि 8GB RAM + 256GB स्टोरेज के लिए आपको ₹31,999 खर्च करने पड़ते हैं.

वहीं Realme P4 Power थोड़ा ज्यादा बजट-फ्रेंडली ऑप्शन बनकर सामने आता है. इसका 8GB RAM+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹25,999 से शुरू होता है. इसके 8GB RAM+256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत ₹28,999 रखी गई है. यानी अगर कम दाम में ज्यादा वैल्यू ढूंढ रहे हैं, तो Realme P4 Power आपकी जेब पर थोड़ा हल्का पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें: Redmi Note 15 Pro Plus vs Redmi Note 14 Pro Plus: कैमरा, बैटरी और परफॉरमेंस में किस फोन ने मारी बाजी?

The post Realme P4 Power vs Redmi Note 15 Pro: दोनों फोन एक ही दिन हुए लॉन्च लेकिन किसका पलड़ा भारी? देखें फुल कंपैरिजन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top