Hot News

Recipe Under 15 Minutes: शाम की भूख हो या फिर टिफिन तैयार करने की जल्दी, आसानी से बनाएं ये रेसिपी 

Recipe Under 15 Minutes: आजकल लोगों की जिंदगी में भागदौड़ बहुत ज्यादा बढ़ गया है जिसके कारण खानपान पर ध्यान देना मुश्किल हो जाता है. इसका नतीजा है बाहर के खाने पर अधिक निर्भर होना. बाहर के खाने में तेल की मात्रा ज्यादा होती है जो सेहत को नुकसान पहुंचाता है. अगर आप भी समय की कमी के कारण परेशान हैं तो इस रेसिपी को जरूर बनाएं. 

पनीर सैंडविच बनाने के लिए सामग्री 

  • ब्रेड-4 
  • पनीर- 1 कप 
  • प्याज- बारीक कटा हुआ 
  • खीरा- 1 
  • टमाटर-1 बारीक कटा हुआ 
  • अदरक- 1 छोटा टुकड़ा 
  • मिर्च- 1  
  • शिमला मिर्च- बारीक कटा हुआ 2-3 बड़े चम्मच  
  • गरम मसाला-1 चम्मच 
  • काली मिर्च का पाउडर-आधा छोटा चम्मच 
  • बटर-2-3 चम्मच  
  • नमक-स्वादानुसार 
  • टोमेटो सॉस- 1 चम्मच 
  • तेल- 1 बड़ा चम्मच 

रेसिपी से जुड़ी समाचारें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Recipes Under 15 Minutes: ऑफिस जाने की जल्दी है, तो झटपट से रेडी करें ये रेसिपी, स्वाद से है भरपूर

पनीर सैंडविच बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल को गर्म कर लें अब इसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालें और इसे पकाएं.
  • अब इसमें बारीक कटा हुआ अदरक और हरी मिर्च को भी डाल दें. इनको हल्के आंच पर भूनें. 
  • अब इसमें टमाटर को मिलाएं और अच्छे तरीके से पकाएं. 
  • अब इसमें बारीक कटा हुआ शिमला मिर्च को भी डाल दें. जब सब्जियां अच्छे से पक जाए तब इसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर को भी डाल दें. इस मिश्रण में नमक और गरम मसाले को भी मिक्स कर दें.
  • इसमें टोमेटो सॉस और काली मिर्च का पाउडर भी मिला दें. इन सब को अच्छे से मिक्स कर दें. सबसे अंत में बारीक कटा हुआ धनिया भी डाल दें. 
  • अब ब्रेड की एक स्लाइस के ऊपर पतले कटे हुए टमाटर और खीरे के स्लाइस को रखें. फिर तैयार किया हुआ मिश्रण को ऊपर से डालें. इसके ऊपर प्याज के स्लाइस को भी डाल दें. दूसरे ब्रेड स्लाइस को ऊपर रख दें.
  • अब तवे पर बटर को डालें और ब्रेड को क्रिस्पी होने तक पकाएं. जब ये दोनों तरफ से गोल्डन हो जाए तब उतार कर बीच में से कट कर दें.

यह भी पढ़ें: Dal Makhani Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल दाल मखनी, लोग पूछेंगे कहां से किया ऑर्डर

यह भी पढ़ें: Dahi Vada Recipe: उंगलियां चाटते हुए सब करेंगे दही वड़े की तारीफ, जानें आसानी से बनाने की विधि

The post Recipe Under 15 Minutes: शाम की भूख हो या फिर टिफिन तैयार करने की जल्दी, आसानी से बनाएं ये रेसिपी  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top