Hot News

Red Juice For Thick Hair: झड़ते बालों से परेशान? तो ये लाल रस है आपकी खूबसूरत ज़ुल्फ़ों का राज!

Red Juice For Thick Hair: आज के समय में लंबे बाल और घने बाल हर कोई चाहता है, लेकिन कोई भी इस चीज को हकीकत में नहीं बदल पता है. कई बार स्त्रीएं पतले बाल की  समस्या से इतनी ज्यादा परेशान हो जाती हैं कि  उन्हें घर के हर कोने में बस बाल ही बाल नजर आते है. कुछ महिलों कि शिकायत होती है कि बाल लंबे तो हो जाते हैं लेकिन घने नहीं होते है. स्त्रीएं ऐसे में कोशिश करती है कि घर में रखे हुए सामान से ही अपने बालों को सही कर लें, तो आइए आज इस आर्टिकल में जानते हैं कि कैसे घर के समान से ही आप अपने बालों को ठीक कर सकते हैं. 

प्याज का रस 

बालों  का ग्रोथ  बढ़ाने के लिए प्याज का रस एक बेहतर उपाय है. प्याज से बालों को फायदेमंद एंटी- ऑक्सीडेंट मिलते हैं जो बालों को लंबा और घना करने में मददगार होता है. इसके अलावा प्याज से बालों का टूटना भी कम होता है. यह बालों को सफेद होने से भी बचाता है. कई बार डैंड्रफ कर कारण भी बाल काफी ज्यादा झड़ते हैं, तो प्याज के रस लगाने से डैंड्रफ कि समस्या खत्म हो जाती है. इसलिए हफ्ते में कम से कम 2 बार जरूर प्याज का रस लगाना चहिए. 

अदरक और प्याज का रस

बालों पर प्याज का रस और अदरक का रस मिलाकर लगाने  पर हेयर ग्रोथ टॉनिक कि तरह काम करता है. एक कटोरी में प्याज का रस और अदरक का रस एक-एक चम्मच मिलकर इसे बालों के जड़ों में लगाना है और आधे घंटे तक रखने के बाद बाल को धो लेना है. इसे बालों को मजबूती और चमक दोनों मिलेगी. 

प्याज का रस और नारियल तेल 

अक्सर हम तेल का इस्तेमाल बालों को मजबूती देने के लिए करते हैं, लेकिन क्या सिर्फ तेल लगाना बालों के लिए काफी है. इसलिए नारियल के तेल में प्याज का रस मिलाकर लगाना चाहिए, ताकि बालों को चमक और मजबूती दोनों मिले. इसे लगाने के लिए 2 चम्मच प्याज के रस में 2 चम्मच नारियल का तेल मिलकर उसे गुनगुना गर्म करके लगा लेंगे. इसके बाद आपको अपने बालों में अंतर देखने को मिलेगा

The post Red Juice For Thick Hair: झड़ते बालों से परेशान? तो ये लाल रस है आपकी खूबसूरत ज़ुल्फ़ों का राज! appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top