Hot News

Redmi Note 15 Pro Plus vs Redmi Note 14 Pro Plus: कैमरा, बैटरी और परफॉरमेंस में किस फोन ने मारी बाजी?

Redmi ने हाल ही में अपनी Note सीरीज को अपडेट किया है. इसके लेटेस्ट मॉडल के तौर पर कंपनी ने Redmi Note 15 Pro Plus मार्केट में उतारा है. लॉन्च होते ही इसकी टक्कर अब Redmi Note 14 Pro Plus से की जा रही है. ये दोनों ही फोन उन यूजर्स के लिए हैं जो प्रीमियम एक्सपीरियंस चाहते हैं, लेकिन फ्लैगशिप प्राइस नहीं देना चाहते. इसी वजह से दोनों में से किसी एक को चुनना थोड़ा मुश्किल हो जाता है.

तो आइए एक बार हम दोनों फोन की स्पेसिफिकेशन्स का एक आसान और क्लियर कंपेरिजन कर लेते हैं, ताकि आपको अच्छे से समझ में आए कि नया फोन क्या-क्या नया ऑफर करता है. साथ में ये भी जानेंगे कि किन चीजों में यह पिछले मॉडल से बेहतर या थोड़ा कम है.

किसका डिस्प्ले है ज्यादा शानदार? 

डिस्प्ले की बात करें तो Redmi Note 15 Pro Plus में आपको 6.83-inch का AMOLED स्क्रीन मिल जाता है 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ. इसके साथ Dolby Vision और HDR10+ भी है, जिससे वीडियो और कंटेंट और ज्यादा पॉप और क्लियर दिखता है. धूप में भी कोई दिक्कत नहीं होने वाली क्योंकि ये स्क्रीन 3,200 nits की पिक ब्राइटनेस तक जा सकती है.

Redmi Note 14 Pro Plus में थोड़ी छोटी लेकिन झक्कास curved AMOLED स्क्रीन लगी है.  डिस्प्ले साइज 6.67 इंच की है और 120Hz का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. साथ ही Dolby Vision और HDR10+ भी है. स्क्रीन की ब्राइटनेस 3,000 nits तक पहुंच सकती है.

प्रोसेसर और स्टोरेज में कौन आगे?

Redmi Note 15 Pro Plus में अब Qualcomm का नया Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट लगा है. इसके साथ 12GB RAM और 512GB तक स्टोरेज का ऑप्शन भी मिल जाता है. फोन Xiaomi के नए HyperOS 2 पर चलता है, जो Android 15 बेस्ड है.

वहीं, Redmi Note 14 Pro Plus में थोड़ा पुराने Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है. लेकिन RAM और स्टोरेज वही 12GB RAM और 512GB तक ही है. यह फोन HyperOS (Android 14 बेस्ड) के साथ आता है. तो अगर सीधे-सीधे बात करें, Note 15 Pro Plus थोड़ा नया, फास्ट और अपडेटेड है. जबकि Note 14 Pro Plus भी दमदार है, बस OS और प्रोसेसर थोड़े पुराने वर्जन के हैं.

किसमें है बड़ी बैटरी?

बैटरी की बात करें तो Redmi Note 15 Pro Plus में 6,500mAh की दमदार बैटरी लगी है. ये 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है. वहीं, Redmi Note 14 Pro Plus में 6,200mAh की बैटरी है और यह 90W चार्जिंग के साथ आता है. मतलब, Note 15 Pro Plus थोड़ा बड़ा बैटरी बैकअप देता है और चार्जिंग भी जल्दी होती है.

कैमरे के मामले में कौन दे रहा टक्कर?

अगर कैमरे की बात करें तो Redmi Note 15 Pro Plus में 200MP का मेन कैमरा मिलता है. साथ में 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 32MP का फ्रंट सेल्फी शूटर दिया गया है.

वहीं, Redmi Note 14 Pro Plus में 50MP का मेन सेंसर दिया गया है. साथ में 50MP का टेलीफोटो लेंस और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिल जाता है. फ्रंट में आपको 20MP का सेल्फी कैमरा मिलता है. तो बात सिंपल है. Note 15 Pro Plus ज्यादा पावरफुल कैमरा सेटअप लेकर आया है.

कीमत किसकी है ज्यादा?

दोनों फोन की कीमतों की बात करें तो, नया Redmi Note 15 Pro Plus के बेस वर्जन की कीमत 37,999 रुपये में. वहीं, पिछले साल का Redmi Note 14 Pro Plus बेस वर्जन 31,999 रुपये में आया था. मतलब नया मॉडल थोड़े महंगे रेंज में है, लेकिन इसके साथ आपको नए फीचर्स भी मिल रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Motorola Signature vs Oneplus 15: कीमत, परफॉर्मेंस और बैटरी में किसका पलड़ा भारी? देखें फुल कंपैरिजन

The post Redmi Note 15 Pro Plus vs Redmi Note 14 Pro Plus: कैमरा, बैटरी और परफॉरमेंस में किस फोन ने मारी बाजी? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top