Hot News

Redmi Note 15 SE 5G की लॉन्च डेट हुई पक्की, चेक करें डिटेल्स

अगर आप नया स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं, तो Redmi Note 15 5G से जुड़ी ये समाचार आपके काम की हो सकती है. इस फोन को हिंदुस्तान में इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था. अब कंपनी इसे और खास बनाने की तैयारी में है. दरअसल, अप्रैल के पहले हफ्ते में इसका एक नया स्पेशल एडिशन लॉन्च होने वाला है, जिसे Redmi Note 15 SE 5G नाम दिया गया है. दिलचस्प बात ये है कि इस अपकमिंग फोन के लिए एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है, जिससे इसके डिजाइन की झलक मिल रही है. आइए जानते हैं इसके बारे में.

कब होगा लॉन्च Redmi Note 15 SE 5G? 

कंपनी ने X (Twitter) पर कन्फर्म किया है कि ये फोन हिंदुस्तान में 2 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है. इतना ही नहीं, Flipkart पर इसका माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुका है, जिससे साफ है कि इसकी बिक्री इसी प्लेटफॉर्म के जरिए होगी.

Redmi Note 15 SE 5G का डिजाइन

डिजाइन की बात करें तो टीजर में फोन एक स्टाइलिश रेड कलर में नजर आया है. इसके साथ गोल्डन फ्रेम दिया गया है. फोन के बैक पैनल पर बीच में Redmi की ब्रांडिंग दी गई है और इसमें स्क्विरकल (square + circle) शेप का कैमरा मॉड्यूल मिलेगा. इसमें दो कैमरे और LED फ्लैश होगा. डिजाइन लगभग वही हो सकता है जो स्टैंडर्ड Note 15 5G में देखने को मिलता है.

Redmi Note 15 5G की कीमत 

आपको याद दिला दें कि Redmi Note 15 5G इसी साल 6 जनवरी को हिंदुस्तान में लॉन्च हुआ था. इसकी शुरुआती कीमत ₹22,999 (8GB + 128GB) थी, जबकि 256GB वेरिएंट ₹24,999 में आया था. फिलहाल ये फोन Black, Glacier Blue और Mist Purple कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है.

Redmi Note 15 5G के फीचर्स

  • डिस्‍प्‍ले: 6.77 इंच का डिस्‍प्‍ले है जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट देता है. डिस्‍प्‍ले में 3,200 निट्स की पीक ब्राइटनैस मिलती है.
  • चिपसेट: Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3
  • रैम : 8GB तक 
  • स्‍टोरेज:  256 तक
  • ओएस: Android 15 पर बेस्‍ड HyperOS 2
  • वॉटरप्रूफ रेटिंग्‍स : IP65
  • कैमरा: 108MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा  
  • फ्रंट कैमरा: 20MP
  • बैटरी: 5,520mAh
  • चार्जिंग: 45W

यह भी पढ़ें: हिंदुस्तान में आज से शुरू हुई Vivo T5x 5G की बिक्री, जानें कीमत, ऑफर्स और फीचर्स

The post Redmi Note 15 SE 5G की लॉन्च डेट हुई पक्की, चेक करें डिटेल्स appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top