Hot News

Relationship Tips: प्यार होने के बावजूद कपल्स क्यों हो जाते हैं दूर? ये 5 गलतियां चुपचाप तोड़ देती हैं रिश्ता

Relationship Tips: कई बार यह देखा गया है कि कपल्स में प्यार तो बहुत होता है, लेकिन फिर भी एक समय के बाद दोनों एक दूसरे से दूर होने लग जाते हैं. बाहर से भले ही ये रिश्ता देखने में बिलकुल ठीक लगता हो लेकिन इसमें अपनेपन और कम्युनिकेशन की काफी ज्यादा कमी हो जाती है. जब ऐसा होता है लोग सोचते हैं कि शायद प्यार कम हो चुका है और इस वजह से ये दूरियां आ रही हैं. आज की यह आर्टिकल उन सभी के लिए है जो ऐसा ही सोचते हैं. रिश्तों में दूरियां प्यार के कम होने की वजह से नहीं बल्कि कुछ गलतियों की वजह से आते हैं. अगर इन गलतियों को समय रहते पहचानकर सुधारा न जाए तो आगे चलकर ये पूरे रिश्ते को बर्बाद करने की काबिलियत रखते हैं. आज हम आपको ऐसी 5 गलतियों के बारे में ही बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से प्यार होते हुए भी कपल्स एक दूसरे से दूर हो जाते हैं. चलिए जानते हैं इनके बारे में डीटेल से.

खुलकर बात न करना

किसी भी रिश्ते को अगर मजबूत रखना है तो कम्युनिकेशन या फिर बातचीत का होना काफी ज्यादा जरूरी है. जब कपल्स अपने दिल की बातों को एक-दूसरे से शेयर नहीं करते हैं तो गलतफहमियां बढ़ने लगती है और इसी से दूरियां भी बढ़ती है. कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो मन में सोच लेते हैं कि सामने वाला इंसान बिना कुछ कहे भी उनकी बातों को समझ लेगा लेकिन हर बार ऐसा हो भी नहीं पाता है. कई बार आपकी ये चुप्पी प्रॉब्लम का सॉल्यूशन तो नहीं लाता बल्कि दूरियों को और भी ज्यादा बढ़ा जरूर देता है. चाहे आपकी सोच हो या फिर उम्मीदें, अपने पार्टनर से हर एक चीज खुलकर शेयर करना ही आपके लिए फायदेमंद है.

ये भी पढ़ें: Relationship Tips: शादी के बाद जिंदगी में बदल जाती हैं ये 5 चीजें, हर कपल इन्हें करता है महसूस

एक-दूसरे को समय न देना

आज की बिजी लाइफस्टाइल में हमारे पास खुद के लिए भी समय नहीं है. अपने काम और जिम्मेदारियों के बीच रिश्तों के लिए समय निकाल पाना काफी ज्यादा कठिन हो गया है. कई बार जब एक पार्टनर को ऐसा लगता है कि उसे वैल्यू नहीं मिल रहा या फिर नजरअंदाज किया जा रहा है तो वे इमोशनली दूर होने लग जाते हैं. अगर आप रिश्ते को हमेशा जवान बनाकर रखना चाहते हैं तो साथ बैठकर बातें करना, भोजन करना और थोड़ा सा क्वालिटी टाइम स्पेंड करना काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है.

जरूरत से ज्यादा उम्मीदें रखना

हर इंसान से अगर आप परफेक्ट होने की उम्मीद रखते हैं तो यह सिर्फ आपके रिश्ते पर बोझ डाल देता है. अगर हम यह सोचते हैं कि हमारा पार्टनर हर बार हमारी उम्मीदों पर खरा ही उतरेगा तो आगे चलकर यह सिर्फ निराशा का ही कारण बनता है. जब पार्टनर उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता तो शिकायतें बढ़ने लगती है और साथ ही प्यार भी कम होता दिखने लगता है. अगर आप रिश्ते में बैलेंस बनाकर रखना चाहते हैं तो आपका पार्टनर जैसा भी उसे स्वीकार करना सीख लें.

ये भी पढ़ें: Relationship Tips: बाहर से हंसते-मुस्कुराते रिश्ते अंदर से क्यों होते हैं सबसे ज्यादा कमजोर? ये है टूटे हुए रिश्तों की कड़वी सच्चाई

छोटी-छोटी बातों को बड़ा मुद्दा बनाना

कई बार ऐसा होता है कि पार्टनर्स मामूली से मामूली बातों पर भी बार-बार बहस करने लग जाते हैं. उनकी यह आदत रिश्ते में कड़वाहट घोल देती है. हर बात पर रूठ जाना या फिर बीती बातों को याद करते रहना प्यार को कमजोर करके खत्म कर देता है. अगर आप रिश्ते को बचाकर रखना चाहते हैं तो समझदारी इसी बात में है कि छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना सीख लें और सिर्फ जरूरी मुद्दों पर ही बहस या बातचीत करें.

एक-दूसरे के इमोशंस को हल्के में लेना

जब आप अपने पार्टनर के इमोशंस को गंभीरता से नहीं लेते हैअन तो एक समय के बाद वह खुद को अकेला समझने लगता है. आपको कभी अपने पार्टनर से यह नहीं कहना चाहिए कि “तुम ज्यादा सोचते हो” या “ये कोई बड़ी बात नहीं है”. इस तरह की जो बातें होती हैं वे आपके पार्टनर को अंदर से दुखी कर देते हैं. आपको हमेशा अपने पार्टनर के लिए इमोशनली अवेलेबल रहना सीखना चाहिए और साथ ही उनके इमोशंस की कद्र भी करनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: Relationship Tips: रिलेशनशिप में आने से पहले जान लें ये कड़वी बातें, आप ही की है भलाई

The post Relationship Tips: प्यार होने के बावजूद कपल्स क्यों हो जाते हैं दूर? ये 5 गलतियां चुपचाप तोड़ देती हैं रिश्ता appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top