Hot News

Reliance Foundation Development League : जेएफसी रिजर्व टीम का सामना ईस्ट बंगाल से 23 को

जमशेदपुर. नॉर्थईस्ट जोनल राउंड में शानदार प्रदर्शन के बाद जमशेदपुर एफसी रिजर्व 23 मार्च से रिलायंस फाउंडेशन डेवलपमेंट लीग के नेशनल ग्रुप स्टेज में भाग लेने के लिए तैयार है. अंडर-17 और अंडर-18 खिलाड़ियों की मौजूदगी वाली इस युवा टीम जोनल स्टेज में तीसरे स्थान हासिल करते हुए नेशनल राउंड के लिए क्वालिफाइ किया है. जमशेदपुर एफसी पहली बार प्रतियोगिता के इस स्तर पर पहुंची है. नेशनल ग्रुप स्टेज के मुकाबले नवी मुंबई के रिलायंस कॉरपोरेट पार्क में स्पोर्ट्से जाएंगे. 23 मार्च को पहले मैच में जमशेदपुर एफसी को ईस्ट बंगाल एफसी का सामना करना होगा. नेशनल ग्रुप स्टेज में जमशेदपुर की टीम ग्रुप-ए में ईस्ट बंगाल, किकस्टार्ट एफसी, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी, एफसी गोवा और डायमंड हार्बर एफसी के साथ है. नेशनल ग्रुप स्टेज के मैचों का सीधा प्रसारण RFYouthsports YouTube चैनल पर लाइव होगा. जेएफसी रिजर्व टीम मुंबई के लिए 21 मार्च को टाटानगर से रवाना होगी. जेएफसी रिजर्व टीम का कार्यक्रम दिनांक बनाम 23 मार्च ईस्ट बंगाल एफसी (सुबह 8 बजे) 26 मार्च किकस्टार्ट एफसी (शाम 4 बजे) 29 मार्च नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी (सुबह 8 बजे) 1 अप्रैल एफसी गोवा (शाम 4 बजे) 4 अप्रैल डायमंड हार्बर एफसी (शाम 7 बजे)

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Reliance Foundation Development League : जेएफसी रिजर्व टीम का सामना ईस्ट बंगाल से 23 को appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top