Hot News

Renault Bridger Concept: रग्ड डिजाइन और मल्टी-पावरट्रेन के साथ आएगी नई SUV

Renault ने अपनी नई कॉम्पैक्ट SUV Renault Bridger Concept को अनवील कर दिया है. यह SUV कंपनी की मौजूदा SUVs Renault Kiger और Renault Duster के बीच पोजिशन की जाएगी. कंपनी के मुताबिक यह नया मॉडल हिंदुस्तान में 2027 के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है. इस कॉन्सेप्ट मॉडल का डिजाइन काफी हद तक मजबूत और ऑफ-रोड स्टाइल वाला है. हालांकि, कंपनी ने अभी इसके प्रोडक्शन मॉडल की पूरी स्पेसिफिकेशन शेयर नहीं की है, लेकिन कॉन्सेप्ट से यह साफ हो गया है कि आने वाले समय में यह SUV Renault की लाइनअप में अहम भूमिका निभाने वाली है. आइए जानते हैं इस अपकमिंग SUV की 5 बड़ी खास बातें.

रग्ड और बॉक्सी डिजाइन

Renault Bridger Concept का डिजाइन काफी रग्ड और बॉक्सी रखा गया है, जो इसे एक मजबूत ऑफ-रोड SUV का लुक देता है. फ्रंट में SUV को बड़े ब्लैक ग्रिल, स्ट्राइक-स्टाइल LED लाइट्स और बीच में चमकते RENAULT लोगो के साथ पेश किया गया है. इसके साथ ही फ्लैट बोनट, चौड़ा एयर डैम और मजबूत स्किड प्लेट इसे और ज्यादा दमदार बनाते हैं. यह SUV 4 मीटर से कम लंबाई की होगी, जिससे इसे कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में उतारा जा सकेगा.

रेनॉल्ट पोस्ट
रेनॉल्ट पोस्ट

साइड प्रोफाइल में दिखेगा रफ-टफ अंदाज

SUV के साइड प्रोफाइल में चौड़े फेंडर, व्हील आर्च क्लैडिंग और 18-इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं. इसके अलावा, इसमें लगभग 200mm का ग्राउंड क्लियरेंस मिलने की उम्मीद है, जो खराब रास्तों पर ड्राइविंग को आसान बना सकता है. एक खास डिजाइन एलिमेंट यह भी है कि पीछे के दरवाजे के हैंडल C-पिलर में छिपे हुए हैं, जिससे SUV का लुक और ज्यादा स्टाइलिश लगता है.

पीछे मिलेगा स्पेयर व्हील और नया डिजाइन

Renault Bridger के पीछे की डिजाइन भी काफी अलग नजर आती है. इसमें टेलगेट पर लगा स्पेयर व्हील, शार्प LED टेललाइट्स और मोटी स्किड प्लेट दी गई है. इसके अलावा इसमें साइड-ओपनिंग टेलगेट भी है, जो इस SUV को ऑफ-रोडिंग स्टाइल देता है.

इंटीरियर में मिलेगा ज्यादा स्पेस

कंपनी ने अभी तक Bridger के इंटीरियर की पूरी जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन Renault का दावा है कि कॉम्पैक्ट साइज होने के बावजूद इसमें काफी अच्छा केबिन स्पेस मिलेगा. रिपोर्ट के मुताबिक इसमें पीछे की सीटों के लिए लगभग 200mm का नी-रूम दिया जा सकता है, जो इस सेगमेंट में बेहतर माना जा रहा है. इसके अलावा SUV में 400 लीटर का बूट स्पेस मिलने की बात कही जा रही है, जो कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में काफी बड़ा माना जाता है.

पेट्रोल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक ऑप्शन मिल सकते हैं

कंपनी की फ्यूचर स्ट्रैटेजी में इलेक्ट्रिफिकेशन यानी इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है. ऐसे में Bridger को भी इसी प्लान का हिस्सा माना जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस SUV को R-GMP प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा और इसमें पेट्रोल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन जैसे ऑप्शन मिल सकते हैं. इससे यह अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा ऑपशंस देने वाली SUV बन सकती है.

हिंदुस्तान में ही होगा डिजाइन और प्रोडक्शन

Renault ने साफ किया है कि हिंदुस्तान उसकी ग्लोबल स्ट्रैटेजी में बेहद अहम बाजार है. इसी वजह से Bridger SUV को हिंदुस्तान में ही डिजाइन और डेवलप किया जा रहा है. इसका प्रोडक्शन Renault के चेन्नई प्लांट में किया जाएगा, जहां से इसे हिंदुस्तान के साथ-साथ दूसरे देशों में भी एक्सपोर्ट किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: कॉम्पैक्ट SUV या बड़ी SUV- शहरी ट्रैफिक के लिए बेहतर कौन?

The post Renault Bridger Concept: रग्ड डिजाइन और मल्टी-पावरट्रेन के साथ आएगी नई SUV appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top