Hot News

Republic Day Shayari: 26 जनवरी पर पढ़ें देशभक्ति से जुड़ी शायरी जो हर दिल में जगा दे तिरंगे का जोश

Republic Day Shayari: 26 जनवरी का दिन हिंदुस्तान के हर नागरिक के लिए गर्व, सम्मान और देशभक्ति का प्रतीक है. इसी दिन हमारे देश को संविधान मिला और हिंदुस्तान एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य बना. गणतंत्र दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि यह हमें हमारे अधिकारों, कर्तव्यों और शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है.

इस खास मौके पर अगर आप भी अपने जज़्बात शब्दों में पिरोना चाहते हैं, तो यहां पढ़िए Republic Day Shayari, जो दिलों में देश के लिए प्यार और सम्मान जगा देगी.

Republic Day Shayari: गणतंत्र दिवस पर पढ़ें देशभक्ति वाली शायरी जो दिल में भर दे जोश और गर्व

Republic Day Shayari: गणतंत्र दिवस पर पढ़ें देशभक्ति वाली शायरी जो दिल में भर दे जोश और गर्व
Republic day shayari: गणतंत्र दिवस पर पढ़ें देशभक्ति वाली शायरी जो दिल में भर दे जोश और गर्व

1. वतन की मिट्टी में कुछ बात है जनाब,
तभी तो हर दिल कहता है – हिंदुस्तान ज़िंदाबाद!! हिंदुस्तान ज़िंदाबाद!!

2. ना पूछो ज़माने से क्या हमारी कहानी है,
हमारी पहचान की तो सिर्फ़ तिरंगा निशानी है.

3. लहू से लिखा गया है हिंदुस्तान का इतिहास,
तभी तो हर पन्ने में बसता है देशप्रेम का विश्वास.

4. संविधान ने हमको अधिकारों का मान दिया,
गणतंत्र ने हर नागरिक को समान दिया.

5. एकता में शक्ति है, ये दुनिया ने माना,
हिंदुस्तान की पहचान है भाईचारे का खजाना.

6. ना धर्म से बड़ा कुछ, ना जाति की दीवार,
संविधान ने सिखाया – सब बराबर, सब एक समान.

7. तिरंगे के तीन रंग बताते हैं ये बात,
त्याग, शांति, साहस – यही हिंदुस्तान की सौगात.

8.जब-जब लहराता है तिरंगा आसमान में,
दिल कह उठता है – गर्व है मुझे हिंदुस्तान पे.

9. तिरंगे की छांव में पलता है हर सपना,
हिंदुस्तान मां का मान और सम्मान की रक्षा करना है सपना अपना  

10. कलम से लिखा गया जो अधिकारों का गीत,
उसी ने बनाई हिंदुस्तान की मजबूत रीत.

11. देशभक्ति का रंग जब दिलों में छाए,
हर हिंदुस्तानीय मिलकर वंदे मातरम् गाएं.

12. ना झुके थे कभी, ना झुकेंगे हम आज,
गणतंत्र की रक्षा में देंगे हर साज.

यह भी पढ़ें: Republic Day Shayari: 26 जनवरी की स्पीच में शामिल करें ये शायरी

यह भी पढ़ें: Tiranga Cake Recipe: गणतंत्र दिवस पर घर पर बनाएं स्पेशल तिरंगा केक, नोट कर लें यह आसान रेसिपी

The post Republic Day Shayari: 26 जनवरी पर पढ़ें देशभक्ति से जुड़ी शायरी जो हर दिल में जगा दे तिरंगे का जोश appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top