Hot News

RJD विधायक को सता रहा मौत का डर, बोले- ‘मेरी हत्या के लिए मंगाया गया है हथियार’

RJD : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक रीतलाल यादव ने बुधवार को दानापुर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया. विधायक पर एक बिल्डर ने रंगदारी मांगने और धमकी देने का आरोप लगाया है. जिसके बाद दानापुर कोर्ट ने विधायक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. कोर्ट से जेल जाते वक्त विधायक ने मीडिया से बात करते हुए अपनी हत्या की आशंका जताई और इस पूरे मामले को साजिश बताया है. 

राजद विधायक रीतलाल यादव
राजद विधायक रीतलाल यादव

विरोधियों को उपलब्ध कराया गया हथियार : रीतलाल 

जेल जाने से पहले कोर्ट परिसर में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में हत्या की आशंका जताई. उन्होंने कहा कि यह विरोधियों की साजिश है. हमारी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है. हमारी हत्या की साजिश भी रची गई थी. विरोधियों को हथियार तक मुहैया कराए गए थे. उन्होंने कहा कि दानापुर विधानसभा चुनाव हम नहीं लड़ सकें, इसके लिए यह चाल चली जा रही है. हालांकि, उन्होंने साफ कर दिया कि वह जब तक जिंदा हैं, दानापुर से ही चुनाव लड़ते रहेंगे. 

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

RJD विधायक ने पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

रीतलाल यादव ने बिहार पुलिस के कई अधिकारियों पर भी इस साजिश में शामिल होने के आरोप लगाए हैं. रीतलाल दानापुर विधानसभा सीट से राजद के विधायक हैं. इससे पहले शुक्रवार को पटना में जबरन वसूली और धमकी के एक मामले की जांच के तहत राजद के विधायक और उनके करीबी सहयोगियों से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की गई थी. छापेमारी के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में कैश, कई चेक, संपत्तियों की खरीद-बिक्री से संबंधित दस्तावेज बरामद करने का दावा किया था. इससे पहले पटना के एक बिल्डर की शिकायत के आधार पर विधायक और पांच अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी. 

इसे भी पढ़ें : Bihar : महागठबंधन की बैठक में नहीं पहुंचे जगदानंद सिंह, तेजस्वी की अध्यक्षता में हो रही मीटिंग 

The post RJD विधायक को सता रहा मौत का डर, बोले- ‘मेरी हत्या के लिए मंगाया गया है हथियार’ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top