Hot News

RMC Monsoon Preparation: मॉनसून से पहले रांची नगर निगम अलर्ट, जलजमाव रोकने के लिए होगी नालों की सफाई

RMC Monsoon Preparation: झारखंड में अब किसी भी समय मॉनसून प्रवेश कर सकता है. ऐसे में राजधानी रांची में बरसात के दौरान गली-मोहल्लों में जलजमाव की समस्या न हो, इसे लेकर नगर निगम सक्रिय हो गया है. जानकारी के अनुसार, मॉनसून के दौरान जल जमाव को रोकने के लिए उप प्रशासक ने जोनल सुपरवाइजरों और सफाई प्रभारी अधिकारियों को नालों की सफाई कराने के सख्त निर्देश दिये हैं. छोटे-बड़े नालों की जेसीबी व मैनुअल सफाई के निर्देश दिये हैं. साथ ही गाद का त्वरित उठाव करने को कहा गया है.

स्लैब हटाकर करें सफाई

इस दौरान सुपरवाइजरों को सख्त हिदायत दी गयी है कि स्लैब हटाकर नाले की सफाई करें. फिर सफाई के बाद स्लैब को यथास्थान पुनः लगाना अनिवार्य है. उप प्रशासक ने स्पष्ट किया कि नाले को खुला छोड़ना दुर्घटना को न्योता देना है, इसलिए सफाई के बाद पहले जैसी स्थिति बहाल की जानी चाहिये.

झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इन पर होगी कार्रवाई

मॉनसून को लेकर नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम और अभियंत्रण शाखा को निर्देश दिया गया है कि अगर कहीं नाले पर अतिक्रमण के कारण जल निकासी बाधित हो रही है, तो अवैध निर्माण करने वाले भवन मालिकों को चिह्नित कर नोटिस जारी किया जाये. नालों को हर हाल में अतिक्रमणमुक्त किया जाना अनिवार्य बताया गया है.

नागरिक करें शिकायत, निगम देगा जवाब

नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि यदि किसी इलाके में नालों की सफाई नहीं हुई है. जलजमाव की आशंका है. तो वे तुरंत निगम के हेल्पलाइन नंबर 18005701235 पर शिकायत दर्ज करायें. उप प्रशासक ने कहा कि मॉनसून से पहले सभी जरूरी नालों की सफाई का कार्य हर हाल में पूरा किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Bandh: गुमला में दिख रहा बंद का असर, सड़क पर उतरे आदिवासी संगठन के लोग, देखें तस्वीरें

Bakrid: बकरीद पर प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील इलाकों की होगी निगरानी, पुलिस को दिये ये निर्देश

Jharkhand Bandh: सिरमटोली रैंप विवाद में आदिवासी संगठनों का झारखंड बंद आज, JLKM ने किया समर्थन

The post RMC Monsoon Preparation: मॉनसून से पहले रांची नगर निगम अलर्ट, जलजमाव रोकने के लिए होगी नालों की सफाई appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top