Hot News

Rourkela News : देवगां में हुई फायरिंग के मामले का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

ब्रिटानिया कॉलोनी के गौरव ने फोन कर दिव्यज्योति को बुलाया, फिर किया था जानलेवा हमला Rourkela News : देवगां में 27 मार्च की रात हुई फायरिंग और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने जानकारी दी है कि हमलावर दिव्यज्योति महंती को निशाने पर लेना चाहते थे, जिसके लिए आरोपियों ने साजिश रची थी. वारदात वाले दिन ब्रिटानिया कॉलोनी निवासी गौरव ने दिव्यज्योति को शाम 6 बजे फोन किया था. दिव्यज्योति अपने दोस्त नीतेश मिश्रा के साथ उस समय राउरकेला में था. गौरव ने दिव्यज्योति को एलएंडटी गेट के पास मिलने के लिए बुलाया था. गौरव अपने दोस्त रीतिक साहू उर्फ सोनू उर्फ बड़का, ताबा उर्फ शंकर गौड़, बंटी उर्फ शुभम परिडा, अभिजीत पाल उर्फ अभी, आकाश परिडा और ज्ञानेंपाल लेंका के साथ पिस्तौल, तलवार, भुजाली से लैस होकर पहुंचे थे. दिव्यज्योति जैसे ही पहुंचा उसपर सभी ने हमला कर दिया. हमले से बचने के लिए दिव्यज्योति पास स्थित मां तारिणी होटल में घुस गया था. लेकिन हमलावर वहां भी घुस गये और फायरिंग करने के साथ ही होटल के कर्मचारियों को धमकाया. इसी दौरान मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी जिसके बाद हमलावर मौके से भाग निकले. गनीमत रही कि वारदात में दिव्यज्योति को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ.

भागने के लिए बाइक और एंबुलेंस का किया इस्तेमाल:

आरोपियों ने मौका-ए-वारदात से भागने के लिए एंबुलेंस और बाइक का इस्तेमाल किया था. जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है.

बरामदगी:

एक एंबुलेंस, दो काले रंग की अपाचे, एक काले रंग की हीरो स्प्लेंडर, 4 मोबाइल फोन तथा एक तलवार जब्त की गयी

गिरफ्तार आरोपी :

ज्ञानप्रकाश लेंका(22), अशोक कुमार तरई(29), प्रदीप हरिचंदन उर्फ गनु. शुभम परिडा उर्फ बंटी(19)

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Rourkela News : देवगां में हुई फायरिंग के मामले का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top