Hot News

Royal Enfield के किस मॉडल के साथ पोज देते दिखे पीएम नरेंद्र मोदी और नेतन्याहू, जानें खूबियां और कीमत

पीएम मोदी इस समय दो दिवसीय इजराइल दौरे पर हैं. दौरे पर से उनकी एक खास तस्वीर सामने आई है. फोटो में पीएम मोदी और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू साथ नजर आ रहे हैं. तस्वीर में दोनों नेता रॉयल एनफील्ड की पॉपुलर 350cc बाइक गोवन क्लासिक 350 के साथ पोज देते दिख रहे हैं. इस बाइक को यरुशलम में आयोजित एक टेक एग्जिबिशन में शोकेस किया गया था. यह दर्शाता है कि रॉयल एनफील्ड हिंदुस्तान का ऐसा मोटरसाइकिल ब्रांड बन चुका है जिसने अपनी पहचान अब दुनियाभर में बना ली है. आइए जानते हैं इस बाइक की क्या खूबियां हैं और इसकी कितनी कीमत है.

Royal Enfield Goan Classic 350 की खूबियां

Royal Enfield Goan Classic 350 असल में Classic 350 का ही बॉबर बॉबर स्टाइल (bobber-style) लाइफस्टाइल वर्जन है. इसमें वही भरोसेमंद बेस मिलता है लेकिन अंदाज बिल्कुल अलग और ज्यादा स्टाइलिश है. डिजाइन की बात करें तो इसमें टियरड्रॉप-शेप फ्यूल टैंक, कर्व्ड फेंडर्स और फ्लोटिंग सीट जैसी डिटेल्स इसे खास बनाती हैं. सबसे ज्यादा ध्यान खींचते हैं इसके लंबे एप-हैंगर हैंडलबार.

परफॉर्मेंस के लिए बाइक में 349cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है. यह 20.2 bhp की पावर और 27 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है.

बाइक डबल क्रैडल फ्रेम पर बनी है और सस्पेंशन के लिए आगे टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे ड्यूल शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं. व्हील सेटअप में 19-इंच फ्रंट और 16-इंच रियर वायर-स्पोक व्हील्स मिलते हैं, जिनमें ट्यूबलेस टायर्स लगे हैं. ब्रेकिंग के लिए आगे 300mm और पीछे 270mm डिस्क ब्रेक के साथ ड्यूल-चैनल ABS दिया गया है. फीचर्स की बात करें तो Goan Classic 350 में LED लाइट्स, ट्रिपर नेविगेशन और गियर पोजिशन इंडिकेटर जैसे मॉडर्न टच भी मिलते हैं.

कितनी है कीमत?

रॉयल एनफील्ड गोवन क्लासिक की कीमत रंग के हिसाब से थोड़ी बदलती है. एक्स-शोरूम में इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹2.19 लाख से शुरू होकर ₹2.22 लाख तक जाती है. यानी आप जो कलर चुनेंगे, उसी के मुताबिक इसकी कीमत में हल्का-सा फर्क देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: Royal Enfield की ये 5 बाइक्स देती हैं स्टाइल के साथ दमदार माइलेज, देखें लिस्ट

The post Royal Enfield के किस मॉडल के साथ पोज देते दिखे पीएम नरेंद्र मोदी और नेतन्याहू, जानें खूबियां और कीमत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top