Hot News

Royal Enfield Classic 350 vs Yezdi Roadster: 350cc बाइक सेगमेंट में कौन है ज्यादा पावरफुल? देखें फुल कंपैरिजन

Royal Enfield Classic 350 vs Yezdi Roadster: इंडिया में 350cc बाइक सेगमेंट जबरदस्त मुकाबले वाला माना जाता है. इस सेगमेंट की सबसे पॉपुलर बाइकों में से एक Royal Enfield Classic 350 को अब कई दमदार राइवल्स से टक्कर मिल रही है. इसमें एक नाम अपडेटेड Yezdi Roadster का भी शामिल है. अगर आप इन दोनों बाइकों में से किसी एक को लेने का प्लान कर रहें हैं, तो आइए आसान शब्दों में समझते हैं कि ये दोनों एक-दूसरे के मुकाबले कैसी साबित होती हैं.

किसका इंजन है दमदार?

Royal Enfield Classic 350 और Yezdi Roadster की इंजन परफॉर्मेंस की बात करें, तो दोनों का कैरेक्टर अलग-अलग नजर आता है. Classic 350 में 349cc का एयर ऑइल कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है. यह इंजन 19.9hp की पावर और 27Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स मिल जाता है.

वहीं दूसरी तरफ Yezdi Roadster में 334cc का लिक्विड कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर अल्फा 2 इंजन मिलता है. ये इंजन 29.1hp की ज्यादा पावर और 29.9Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, साथ में असिस्ट और स्लिपर क्लच भी मिलता है. कुल मिलाकर, Classic 350 आरामदायक क्रूजिंग के लिए है, जबकि Yezdi Roadster थोड़ा ज्यादा पावर और परफॉर्मेंस पर फोकस करता है.

हार्डवेयर किसकी है बेहतर?

अगर हार्डवेयर की बात करें, तो Royal Enfield Classic 350 और Yezdi Roadster दोनों का अप्रोच थोड़ा अलग देखने को मिलता है. Classic 350 को ट्विन डाउनट्यूब फ्रेम पर बनाया गया है और इसमें आगे 41mm के टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स मिलते हैं, जबकि पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं. इसमें 6-स्टेप प्रीलोड एडजस्टमेंट का ऑप्शन भी मिलता है. ब्रेकिंग के लिए इसमें आगे 300mm और पीछे 270mm की डिस्क दी गई है. दोनों के साथ ड्यूल-चैनल ABS भी आपको मिलता है. वेरिएंट के हिसाब से आप इसे स्पोक व्हील्स या अलॉय व्हील्स दोनों में चुन सकते हैं.

वहीं Yezdi Roadster थोड़ा ज्यादा मॉडर्न सेटअप के साथ आती है. इसमें अलॉय व्हील्स और ट्यूबलेस टायर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं. साथ में आगे टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे ट्विन रियर शॉक्स दिए गए हैं. ब्रेकिंग की बात करें तो रोडस्टर आगे 320mm और पीछे 240mm की डिस्क के साथ आती है और ड्यूल-चैनल ABS इसमें भी स्टैंडर्ड फीचर है. कुल मिलाकर कहें तो Classic 350 जहां रेट्रो फील पर फोकस करती है, वहीं Roadster का हार्डवेयर सेटअप ज्यादा मॉडर्न और स्पोर्टी लगता है.

फीचर्स के मामले में कौन आगे?

Royal Enfield Classic 350 और Yezdi Roadster की बात करें तो फीचर्स के मामले में दोनों ही अपनी स्टाइल में खास हैं. Yezdi Roadster में आपको फुल LED लाइटिंग और एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलता है, जो फ्यूल लेवल, गियर पोजिशन और रियल-टाइम माइलेज जैसी सारी डिटेल्स दिखाता है.

वहीं Classic 350 थोड़ा ओल्ड स्कूल लुक के साथ आती है. इसमें एनालॉग स्पीडोमीटर है, जिसमें एक छोटा LCD इनसेट होता है, जो ओडोमीटर, ट्रिप मीटर्स, क्लॉक और फ्यूल गेज जैसी जरूरी चीजें दिखाता है. इसके अलावा, Classic 350 में USB चार्जिंग पोर्ट, अपडेटेड रोटरी-स्टाइल स्विचगियर और कुछ वैरिएंट्स में Royal Enfield का Tripper नेविगेशन सिस्टम भी मिलता है.

किसकी कीमत है ज्यादा?

Royal Enfield Classic 350 और Yezdi Roadster की कीमतों में आपको थोड़ा फर्क देखने को मिलेगा. Classic 350 की कीमत 1.82 लाख रुपये से लेकर 2.17 लाख रुपये (ex-showroom) तक जाती है. वहीं Yezdi Roadster की शुरुआत 1.93 लाख रुपये (ex-showroom) से होती है. मतलब, दोनों की रेंज थोड़ी ओवरलैप करती है, लेकिन खरीदने से पहले अपने बजट और पसंद के हिसाब से ही ऑप्शन चुनें.

यह भी पढ़ें: सॉलिड बिल्ड और परफॉर्मेंस में Bullet 350 से कम नहीं ये 5 बाइक्स, लिस्ट में Honda और TVS के मॉडल भी शामिल

The post Royal Enfield Classic 350 vs Yezdi Roadster: 350cc बाइक सेगमेंट में कौन है ज्यादा पावरफुल? देखें फुल कंपैरिजन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top