RR vs RCB: गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पहले बॉलिंग करने का ऑप्शन चुना है. आरसीबी पहले बैटिंग करेगी और एक बड़ा स्कोर करने का प्रयास करेगी. विराट कोहली से एक बार फिर बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है. गुवाहाटी में बारिश की वजह से टॉस एक घंटे देरी रात 8 बजे हुई. पहली गेंद रात 8:15 फेंकी जानी थी, लेकिन टॉस के तुरंत ही बाद एक बार फिर से बारिश शुरू हो गई. अब यह देखना होगा कि मैदान कितने बजे तक स्पोर्ट्सने लायक हो जाएगा. अब तब ओवरों में कटौती नहीं की गई है. आरआर अपने तीन गेम जीतकर टेबल टॉपर है. जबकि आरसीबी ने भी अपने दो में से दोनों गेम जीते हैं.
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड.
🚨 Toss 🚨@rajasthanroyals won the toss and elected to bowl first against @rcbtweets in Guwahati
Updates ▶️ https://t.co/X76bJjmq1j#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvRCB pic.twitter.com/AedOJ49GvX
— IndianPremierLeague (@IPL) April 10, 2026
टॉस के बाद क्या कहा रियान पराग ने
टॉस जीतने के बाद आरआर के कप्तान रियान पराग ने कहा, ‘हम पहले गेंदबाज़ी करेंगे. यह एक सूखी पिच होने वाली थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है और आज भी थोड़ी बारिश हुई है. इसलिए पिच में थोड़ी नमी होगी. हम इसका फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन यह एक बहुत अच्छी पिच लग रही है. मुझे लगता है कि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले हमने बहुत ही सधा हुआ प्रदर्शन किया है. टीम के लिए मेरा संदेश यह था कि हम एक ऐसी टीम बनना चाहते हैं जो पूरी तरह से शुद्ध हो, जो बहुत ही रणनीतिक और समझदारी भरा क्रिकेट स्पोर्ट्से. इसलिए, उम्मीद है कि हम पहले तीन मैचों की तरह ही हालात को समझते हुए खुद को ढालते रहेंगे और अच्छे पॉइंट्स हासिल करेंगे.
रजत पाटीदार को तीसरी जीत की उम्मीद
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा, ‘यह हमारा पहला ‘अवे’ गेम है. दर्शक RCB के लिए चीयर कर रहे हैं. आप सभी का धन्यवाद. मुझे लगता है कि आप हमें यह महसूस करा रहे हैं कि यह पहले से ही हमारा ‘होम ग्राउंड’ है. इसलिए हम सभी आपसे बहुत प्यार करते हैं. बदकिस्मती से, इस गेम में डफी नहीं स्पोर्ट्स रहे हैं. डफी की जगह जोश हेजलवुड स्पोर्ट्सेंगे. पिछले गेम में डफी ने भी शानदार गेंदबाजी की थी, लेकिन हर कोई जानता है कि जोश एक अनुभवी खिलाड़ी हैं, एक स्पेशलिस्ट हैं. मुझे लगता है कि उनकी मौजूदगी निश्चित रूप से हमें एक अच्छे ‘फ्रेम ऑफ माइंड’ में रखेगी.
ये भी पढ़ें…
पिता का कर्ज और बिक चुका घर… कुछ ऐसी है मुकुल चौधरी के क्रिकेटर बनने की कहानी
अर्जुन तेंदुलकर की भविष्यवाणी सच, छक्कों की बारिश से मुकुल चौधरी ने पलटा मैच
The post RR vs RCB: राजस्थान ने जीता टॉस, बारिश के कारण लाइव एक्शन में देरी appeared first on Naya Vichar.

