Hot News

RRB NTPC भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, देखें पूरा शेड्यूल

RRB NTPC Exam 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती परीक्षा 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, उनका इंतजार अब खत्म हो गया है. रेलवे भर्ती बोर्ड ने साफ कर दिया है कि परीक्षा कई चरणों में आयोजित होगी और इसकी शुरुआत मई 2026 से होगी.

RRB NTPC Exam 2026: इस दिन होंगे एग्जाम

RRB NTPC अंडर ग्रेजुएट लेवल CBT-1 परीक्षा 7, 8 और 9 मई 2026 को आयोजित की जाएगी. इसके बाद अगले चरण की परीक्षाएं 13, 14, 16, 17, 18, 19, 20 और 21 जून 2026 को होंगी. ऐसे में उम्मीदवारों को अब अपनी तैयारी तेज कर देनी चाहिए क्योंकि परीक्षा का शेड्यूल आधिकारिक रूप से जारी हो चुका है.

कब मिलेगा एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड?

रेलवे भर्ती बोर्ड के मुताबिक उम्मीदवार अपनी परीक्षा सिटी और एग्जाम डेट की जानकारी परीक्षा से 10 दिन पहले देख सकेंगे. वहीं एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे लगातार RRB की ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें.

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 अक्टूबर 2025 से शुरू हुई थी और ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 4 दिसंबर 2025 थी. फीस जमा करने की अंतिम तारीख 6 दिसंबर 2025 रखी गई थी. वहीं आवेदन सुधार का मौका 7 से 16 दिसंबर 2025 तक दिया गया था. आवेदन स्टेटस 6 फरवरी 2026 को जारी किया गया था.

वैकेंसी डिटेल्स

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 3050 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इनमें सबसे ज्यादा पद Commercial Cum Ticket Clerk के लिए हैं.

  • Commercial Cum Ticket Clerk – 2424 पद
  • Accounts Clerk Cum Typist – 394 पद
  • Junior Clerk Cum Typist – 163 पद
  • Trains Clerk – 77 पद

यह भी पढ़ें: इंटेलिजेंस ब्यूरो MTS का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

The post RRB NTPC भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, देखें पूरा शेड्यूल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top