Hot News

RRB NTPC सिटी स्लिप कल हो सकती है जारी, जानें कब होगा एग्जाम

RRB NTPC City Slip: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएशन लेवल CBT 2 परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का इंतजार खत्म होने वाला है. आरआरबी जल्द ही परीक्षा सिटी स्लिप जारी करेगा. उम्मीद की जा रही है कि यह सिटी स्लिप 3 अक्टूबर से डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराई जाएगी. इस स्लिप की मदद से उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे ताकि वे अपनी यात्रा और परीक्षा की तैयारी पहले से कर लें.

RRB NTPC City Slip: ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर दिए गए “Exam City Intimation Slip” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके लॉगिन करें.
  • स्क्रीन पर आपकी सिटी स्लिप दिखाई देगी.
  • इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें.

एग्जाम पैटर्न

RRB NTPC CBT 2 परीक्षा 13 अक्टूबर 2025 को देशभर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा में कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे. इनमें से 50 प्रश्न जनरल अवेयरनेस से, 35 प्रश्न गणित से और 35 प्रश्न जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग से होंगे. उम्मीदवारों को परीक्षा पूरी करने के लिए कुल 90 मिनट का समय मिलेगा. इस परीक्षा का स्तर स्नातक स्तर के अनुरूप होगा.

कब आएगा एडमिट कार्ड?

RRB ने जानकारी दी है कि CBT 2 परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से चार दिन पहले जारी किए जाएंगे. इस लिहाज से उम्मीद है कि 9 या 10 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे. सभी उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन उपलब्ध होंगे. किसी भी उम्मीदवार को डाक से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा. हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाना होगा.

यह भी पढ़ें: इन 4 कॉलेजों में होती है एमबीए की सबसे महंगी पढ़ाई, फीस देने में हो जाएंगे कंगाल

The post RRB NTPC सिटी स्लिप कल हो सकती है जारी, जानें कब होगा एग्जाम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top