Hot News

Sabudana Dhokla Recipe: अब बेसन नहीं, ट्राई करें टेस्टी और मुलायम साबूदाना ढोकला

Sabudana Dhokla Recipe: आज तक आपने कई तरह के ढोकला खाए होंगे, लेकिन आज हम आपको इस आर्टिकल में साबूदाना से ढोकला बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं. साबूदाना ढोकला एक टेस्टी, मुलायम और झटपट बनने वाला नाश्ता है जो उपवास (व्रत) के दिनों में ऊर्जा देने के साथ-साथ पेट को भी भरता है. इसके अलावा इसे आप इसे रोजाना के हेल्दी ब्रेकफास्ट या शाम के स्नैक्स के रूप में भी बना सकते हैं.  साबूदाना ढोकला बनाने में ज्यादा सामग्री और मेहनत की भी जरूरत नहीं पड़ती हैं. अगर आपने इसे एक बार बना लिया तो हर रोज बनाना चाहेंगे. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में. 

साबूदाना ढोकला बनाने के लिए सामग्री 

  • साबूदाना (भीगा हुआ) – 1 कप
  • उबले हुए आलू – 2 
  • दही – आधा कप 
  • सेंधा नमक – स्वादानुसार
  • हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
  • अदरक का पेस्ट – 1 चम्मच
  • नींबू का रस – 1 चम्मच
  • मूंगफली का पाउडर – 2 चम्मच 
  • बारीक कटी धनिया – 1 चम्मच 
  • इनो (ENO Fruit Salt) – 1 चम्मच
  • घी या तेल – तड़के के लिए
  • करी पत्ता – 6-7
  • जीरा – आधा चम्मच 

यह भी पढ़ें: Bread Uttapam Recipes: जब नाश्ते और बच्चों के टिफिन में देना हो कुछ अलग, तो बनाएं ये टेस्टी ब्रेड उत्तपम

साबूदाना ढोकला बनाने की विधि 

  • सबसे पहले साबूदाना को 4-5 घंटे या रातभर पानी में भिगो दें. फिर इसे पानी से छानकर मसल कर दरदरा कर लें. 
  • इसके बाद अब एक बर्तन में साबूदाना, मैश आलू, दही, मूंगफली पाउडर, हरी मिर्च, अदरक पेस्ट डालें. 
  • उसके बाद इसमें नींबू का रस, सेंधा नमक और हरा धनिया डालकर अच्छे से सबको मिक्स करें. 
  • अंत में इस मिश्रण में इनो मिलाएं और इसे तुरंत चिकनाई लगे सांचे में मिश्रण बराबर फैलाएं. 
  • ढोकला को स्टीमर में 15–20 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं. उसके 20 मिनट बाद ढोकला को चेक करके निकाल लें. 
  • इसके बाद अब एक पैन में तेल गरम करें. फिर उसमें जीरा, मिर्च और करी पत्ते का तड़का लगाएं. 
  • तैयार हुए ढोकला को ठंडा करके काटें और इसे हरी चटनी या दही के साथ परोसें. 

यह भी पढ़ें: Corn Pakora: हर शाम का होगा परफेक्ट स्नैक्स, जब बना लेंगे चाय के साथ कॉर्न पकौड़े 

यह भी पढ़ें: Dhokla Recipe: अब नाश्ता बनेगा और भी खास, बेसन से नहीं… ओट्स से बनाएं सॉफ्ट और स्पंजी ढोकला

The post Sabudana Dhokla Recipe: अब बेसन नहीं, ट्राई करें टेस्टी और मुलायम साबूदाना ढोकला appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top