Hot News

Sahibganj: बरहेट में बच्चा चोर की अफवाह पर पहुंची पुलिस पर हमला, ASI सहित 3 घायल

Sahibganj: झारखंड के साहिबगंज जिले से एक बड़ी समाचार सामने आ रही है. गुरुवार देर रात जिले के बरहेट थाना क्षेत्र के चिहारपहाड़ गांव में बच्चा चोर की अफवाह मिलने पर पहुंची पुलिस पर हमला किया गया. इसमें ASI सहित 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए. जख्मी पुलिसकर्मियों में एएसआइ पवन कुमार, हवलदार सादिक अली और ललित चौहान शामिल हैं. इनमें से ललित कुमार की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है.

पुलिस पर किया हमला

बताया गया कि इस क्षेत्र में कुछ दिनों से बच्चा चोरी की अफवाह काफी फैल रही है. ऐसे में जब चिहारपहाड़ गांव के लोगों द्वारा पुलिस को बच्चा चोर आने की जानकारी मिली, तो पुलिस वहां पहुंची. लेकिन मौके पर पुलिस को कोई बच्चा चोर नहीं मिला. यह बात पुलिस गांववालों को समझाने लगी कि गांव में कोई बच्चा चोर नहीं है. इसी बीच कुछ शरारती तत्वों ने पुलिस पर हमला कर दिया, जिसमें 3 पुलिसकर्मी घायल हो गये. इसके साथ ही पुलिस की गाड़ी के शीशे टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए.

Also Read: Ranchi News: रिम्स के डॉक्टरों के लिए खुशसमाचारी, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने मंगाई प्रमोशन की फाइल

20 नामजद पर प्राथमिकी दर्ज

घटना के बाद आनन-फानन में तीनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया. यहां उनका प्राथमिक इलाज हुआ. इसके बाद बेहतर चिकित्सा के लिए गंभीर रूप से जख्मी ललित को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. उक्त मामले में एएसआइ पवन कुमार के बयान पर बरहेट थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई. इसमें 20 नामजद सहित सात अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है. वहीं, घटना को लेकर बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने कहा कि पुलिस ग्रामीणो की सुरक्षा करती है, ऐसे में किसी तरह की अफवाह फैलाना अच्छी बात नहीं है. फिर जब पुलिस उनकी मदद के लिए पहुंचती है, तो लोग उनसे ही उलझने लगते हैं. एसडीपीओ ने कड़े शब्दों में कहा कि इस तरह के शरारती तत्वों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी.

Also Read: रांची में चर्चा का विषय बना ‘डॉग रैगनार’ का बर्थडे वाला पोस्टर, पहलगाम की घटना के बाद अब सादगी से मनेगा जन्मदिन

The post Sahibganj: बरहेट में बच्चा चोर की अफवाह पर पहुंची पुलिस पर हमला, ASI सहित 3 घायल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top