Hot News

Sahibganj: राजमहल नगर पंचायत में 3 PM तक 59% मतदान, विधायक ने भी डाला वोट

शत्रुधन हजारी
Sahibganj (राजमहल): झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 में नगर पंचायत राजमहल क्षेत्र में अध्यक्ष और पार्षद पदों के लिए सोमवार को दिन के 3:00 बजे तक 59 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया. वहीं 14 वार्ड के लिए बनाए गए 19 मतदान केंद्र में समाचार लिखे जाने तक शांतिपूर्वक मतदान जारी थी. चुनाव में स्त्री मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. राजमहल विधायक मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने मतदान करने के बाद क्षेत्र के लोगों से अपील की कि लोकतंत्र के महापर्व में पहले अपने मताधिकार का प्रयोग शांतिपूर्ण तरीके से करें. विधानसभा से उन्हें मतदान के लिए अवकाश मिली थी उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है. शहर की प्रशासन बनाने में मतदान कर उन्होंने अपनी भूमिका निभाई है.

सुरक्षा के लिए पुलिस मुस्तैद

मतदान के दिन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रही. निर्वाची पदाधिकारी छूटेश्वर प्रसाद दास, एसडीओ सदानंद महतो, एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी, पुलिस इंस्पेक्टर राजीव रंजन, थाना प्रभारी हसनैन अंसारी, सब इंस्पेक्टर विकास सेठ सभी मतदान केंद्रों का भ्रमण कर रहे हैं. यहां अध्यक्ष पद के लिए 4 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जबकि वार्ड पार्षद पद के लिए 43 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

शाम 3 बजे तक सभी वार्ड का हाल

  • वार्ड 1 – प्रो कन्या उच्च विद्यालय महाजन टोली पूर्वी भाग – कुल – 62%.
  • वार्ड 1/2 प्रो कन्या उच्च विद्यालय महाजन टोली पूर्वी भाग – कुल – 65%.
  • वार्ड 2 /1 कन्या मध्य विद्यालय नील कोठी दक्षिण भाग – कुल – 70%.
  • वार्ड 2/2 कन्या मध्य विद्यालय नीलकोटी पश्चिम भाग राजमहल – कुल – 61%.
  • वार्ड 3/1 हिंदी बालक प्राथमिक विद्यालय कासिम बाजार – कुल – 45%.
  • वार्ड 4/1 प्लस टू जेके उच्च विद्यालय पश्चिमी भाग – कुल – 69%.
  • वार्ड 4/2 प्लस टू जेके उच्च विद्यालय उत्तरी भाग – कुल – 57%.
  • वार्ड 5/1 प्लस टू जेके उच्च विद्यालय – कुल – 53%.
  • वार्ड 6/1 नगर पंचायत कार्यालय भवन सिंधीदलान परिसर – कुल – 46%.
  • वार्ड 7/1 प्राथमिक विद्यालय कॉलोनी राजमहल – कुल – 48%.
  • वार्ड 8/1 राजकीय मध्य विद्यालय नया बाजार उत्तरी भाग – कुल – 63%.
  • वार्ड 8/2 राजकीय मध्य विद्यालय नया बाजार पूर्वी भाग – कुल – 63%.
  • वार्ड 9/1 राजकीयकृत मध्य विद्यालय नया बाजार दक्षिण भाग – कुल – 56%.
  • वार्ड 10/1 नगर भवन नया बाजार राजमहल – कुल – 58%.
  • वार्ड 11/1 प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बीआरसी भवन – कुल – 70%.
  • वार्ड12/1 नया नगर पंचायत कार्यालय मटियाल पश्चिम भाग 1 – कुल – 71%.
  • वार्ड12/2 नया नगर पंचायत कार्यालय मटियाल पश्चिमी भाग 2 – कुल – 88.70%.
  • वार्ड 13/1 कलीमिया अमीनिया मदरसा फुलवरिया पूर्वी भाग – कुल – 54%.
  • वार्ड 14/1 कलीमिया और आर्मेनिया मदरसा फुलवरिया पश्चिम भाग – कुल – 60%.

टोटल पोलिंग- 10469
कुल प्रतिशत – 59%

ये भी पढ़ें…

झारखंड निकाय चुनाव: दुमका और सरायकेला आगे! गोड्डा में मतदान की रफ्तार सुस्त, देखें 11 बजे तक का हाल

झारखंड के सरायकेला नगर पंचायत में बंपर 47.57% वोटिंग, खूंटी में भी जोश हाई, देखें 1 बजे तक का हाल

The post Sahibganj: राजमहल नगर पंचायत में 3 PM तक 59% मतदान, विधायक ने भी डाला वोट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top