Hot News

Sainik School Recruitment 2025: सैनिक स्कूल में TGT PGT टीचर बनने का मौका, यहां तुरंत करें आवेदन

Sainik School Recruitment 2025 in Hindi: अगर आप शिक्षक या स्कूल स्टाफ की प्रशासनी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है. सैनिक स्कूल अमेठी की ओर से टीजीटी, पीजीटी, लाइब्रेरियन, लैब असिस्टेंट, मेडिकल ऑफिसर सहित कुल 25 पदों पर भर्ती निकाली गई है. इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 मई 2025 तय की गई है. इच्छुक उम्मीदवार तय तिथि तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. 

How to apply for Sainik School Amethi recruitment in Hindi: ऐसे करें आवेदन

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन है. सबसे पहले अभ्यर्थी सैनिक स्कूल अमेठी की वेबसाइट sainikschoolamethi.com पर जाएं और ‘Recruitment’ सेक्शन में जाकर नोटिफिकेशन डाउनलोड करें. इसके साथ वहां से आवेदन फॉर्म भी डाउनलोड करें. 

फॉर्म को सही तरीके से भरें और सभी जरूरी दस्तावेजों की फोटो कॉपी साथ में लगाएं. ध्यान रहे कि आवेदन के साथ एप्लीकेशन फीस का डिमांड ड्राफ्ट भी लगाना जरूरी है. 

Sainik School Amethi application fee in Hindi: एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को ₹500, जबकि एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 250 फीस जमा करनी होगी. यह फीस “Principal Sainik School Amethi” payable at Gauriganj के नाम से डिमांड ड्राफ्ट के रूप में देनी है. 

Sainik School Recruitment 2025: कहां भेजें आवेदन

पूरा भरा हुआ आवेदन पत्र और दस्तावेजों को डाक के जरिए इस पते पर भेजना है –
The Principal, Sainik School Amethi, Kauhar Shahgarh, District – Amethi, Uttar Pradesh – 227411. आवेदन सिर्फ साधारण डाक या स्पीड पोस्ट से भेजें. फॉर्म स्कूल में 10 मई 2025 की शाम 5 बजे तक पहुंच जाना चाहिए. इसके बाद आने वाले फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे. 

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यहां दी गई आधिकारिक अधिसूचना पढ़ें

Sainik School Amethi recruitment 2025 in Hindi: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 25 पद भरे जाएंगे। पदों का विवरण नीचे टेबल में दिया गया है:

पद का नाम पदों की संख्या
पीजीटी इंग्लिश 1
पीजीटी कंप्यूटर साइंस 1
पीजीटी मैथ्स 1
पीजीटी फिजिक्स 1
पीजीटी केमिस्ट्री 1
पीजीटी बायोलॉजी 1
टीजीटी मैथ्स 2
टीजीटी सोशल साइंस 1
टीजीटी जनरल साइंस 2
टीजीटी हिंदी 1
टीजीटी इंग्लिश (अस्थायी) 1
आर्ट मास्टर 1
म्यूजिक टीचर / बैंड मास्टर 1
लाइब्रेरियन 1
काउंसलर 1
लैब असिस्टेंट (फिजिक्स) 1
लैब असिस्टेंट (केमिस्ट्री) 1
लैब असिस्टेंट (बायोलॉजी) 1
मेडिकल ऑफिसर 1
एलडीसी 1
वार्ड बॉय 3

पढ़ें: Success Story: भेड़ चराने वाले के बेटे ने UPSC में रचा इतिहास, खेत में मना जश्न, देखें Video

The post Sainik School Recruitment 2025: सैनिक स्कूल में TGT PGT टीचर बनने का मौका, यहां तुरंत करें आवेदन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top