Hot News

Samar Singh New Bhojpuri Song: समर सिंह का नया होली गीत ‘उ हमार जीजा हवे’ हुआ रिलीज, व्हाइट लहंगा-चोली में बेहद ग्लैमरस लगीं एक्ट्रेस सोना सिंह

Samar Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर समर सिंह अपने नये गाने को लेकर चर्चा में आ गए. समर सिंह का नया होली गीत ‘उ हमार जीजा हवे’ आज 22 जनवरी को रिलीज हो गया है. म्यूजिक वीडियो में समर के अपोजिट एक्ट्रेस सोना सिंह नजर आई है. इस गाने के देसी टच, मस्त बीट्स दर्शकों को पसंद आएगा. वीडियो में समर और सोना की जबरदस्त परफॉर्मेंस गाने को और मजेदार बना रहा है. आइए सॉन्ग के बारे में जानते हैं.

समर सिंह का नया गाना ‘उ हमार जीजा हवे’

सॉन्ग की जानकारी

  • एल्बम – उ हमार जीजा हवे
  • गायक – समर सिंह
  • एक्ट्रेस – सोना सिंह
  • गीतकार – प्रभु विष्णुपुरी
  • संगीत – रौशन सिंह
  • निर्देशक-अनूप जी
  • डीओपी- आकाश, कल्लू
  • एडिटर – पप्पू वर्मा, मुरली
  • कोरियोग्राफर – विकाश
  • डीआई – रोहित सिंह
  • डिजिटल – मालती मीडिया
  • कंपनी/लेबल – @ssrecordbhojpuri

यूजर्स बोले- एक नंबर सॉन्ग है समर भैया

भोजपुरी सॉन्ग ‘उ हमार जीजा हवे’ इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. यूट्यूब पर सॉन्ग पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, एक नंबर सॉन्ग है समर भैया. एक यूजर ने लिखा, जियो समर सिंह. एक यूजर ने लिखा, होली है. एक यूजर ने लिखा, जियो शेर गजब. एक यूजर ने लिखा, सुपर.

सोना सिंह का ग्लैमरस अंदाज

‘उ हमार जीजा हवे’ सॉन्ग में एक्ट्रेस सोना सिंह व्हाइट लहंगा चोली में काफी खूबसूरत लग रही है. ये एक होली सॉन्ग है और वीडियो में सोना को समर सिंह जमकर रंग लगाते दिख रहे हैं. गाने के बीट्स फैंस को झूमने पर मजबूर कर देंगे.

समर सिंह का ये गाना सुना आपने?

कुछ दिन पहले समर सिंह का गाना ‘भतार भरोसेमंद बा’ भी रिलीज हुआ था. सॉन्ग में समर सिंह के साथ एक्ट्रेस निकिता भारद्वाज दिखी थी. गाने को समर के अलावा खुशी कक्कड़ ने गाया था. म्यूजिक वीडियो की बात करें तो इसमें एक्ट्रेस अपने ऑन स्क्रीन पति की तारीफ करती है और कहती है वह उसके साथ बहुत खुश है. यूट्यूब चैनल लीची म्यूजिक पर ये गाना जारी हुआ था.

यह भी देखें- Samar Singh New Bhojpuri song: समर सिंह का नया गाना ‘प्यार अब ना होई’ हुआ रिलीज, काजल त्रिपाठी की याद में तड़पे सिंगर

The post Samar Singh New Bhojpuri Song: समर सिंह का नया होली गीत ‘उ हमार जीजा हवे’ हुआ रिलीज, व्हाइट लहंगा-चोली में बेहद ग्लैमरस लगीं एक्ट्रेस सोना सिंह appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top