Hot News

Samastipur : गन्ना उत्पादक किसानों को दी गयी नयी तकनीक की जानकारी

Samastipur : हसनपुर . स्थानीय चीनी मिल के प्रांगण में एक दिवसीय कृषक कार्यशाला की गयी. संचालन गन्ना उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह ने किया. डॉ राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वैज्ञानिक डॉ नवनीत कुमार एवं डॉ बलवंत कुमार ने गन्ना की खेती के नवीनतम तकनीक एवं फसल में लगने वाले रोग की पहचान को समझाया. साथ ही उसके उपचार से संबंधित जानकारी दी. संयुक्त ईखा आयुक्त जय प्रकाश नारायण सिंह एवं सहायक ईख पदाधिकारी कैलाश नाथ व ईख पदाधिकारी पुष्कर राज ने गन्ना उद्योग विभाग से चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी उपस्थित किसानों को दी. संबोधित करते हुए चीनी मिल के कार्यपालक अध्यक्ष अशोक कुमार मित्तल ने किसान को गन्ना की खेती में यंत्रीकरण एवं नई तकनीक को शामिल करने का सुझाव दिया, ताकि अधिक आमदनी हो सके. मौके पर गन्ना उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह, अमित कुमार, शोभित शुक्ला, प्रमोद मणि त्रिपाठी, शंभू चौधरी, रामकृष्ण प्रसाद, मनोज महतो, श्रवण चौबे, अनिल कुमार, सुधीर शाही, हरेराम प्रसाद आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Samastipur : गन्ना उत्पादक किसानों को दी गयी नयी तकनीक की जानकारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top