नया विचार समस्तीपुर– अनुमंडल परिसर मे अनुमंडल पदाधिकारी के अध्यक्षता मे नगर पालिका उप चुनाव के तहत मतदाता सूची से संबंधित बैठक आयोजन किया गया। बैठक मे उपस्थित अवर निर्वाचन पदाधिकारी सभी संबंधित नोडल पदाधिकारी एवं बी॰एल॰ओ उपस्थित हुए। इस बैठक मे मतदाता सूची के निर्माण के क्रम मे प्राप्त प्रपत्र (क) की आलोक मे जाँच कराने का निर्द्रेश दिया गया। सभी नोडल पदाधिकारी को मतदाता सूची उपलब्ध कराया गया जिससे वह सही से जाँच कर सके।

