Hot News

Samastipur : सड़क किनारे गड्ढे से राहगीरों की जान सांसत में

खानपुर . प्रखंड के खानपुर बाजार से अंगारघाट त्रिमुहानी जाने वाली मुख्य सड़क की स्थिति कई माह से जर्जर है. यह सड़क खानपुर प्रखंड क्षेत्र को समस्तीपुर एवं बेगूसराय, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय से संपर्क सड़क के रूप में लोगों के यातायात का साधन है. इस सड़क में हरिहरपुर खेढ़ी बांध ढाला से लेकर त्रिमुहानी तक करीब दस किलोमीटर की दूरी में दर्जनों गढ्ढे मुख्य सड़क एवं उनके किनारे बने हुए हैं. जिसके कारण आये दिन राहगीर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं. इस सड़क में भोरे जयराम पंचायत के मुर्गियाचक पुल चौक के पास मुख्य सड़क पर करीब 10 फुट गहरा गड्ढा सुरंग के रूप में है. जहां से गुजरने के दौरान अंजान यात्री दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं. इस सड़क से गुजर रहे पुरुषोत्तम पुर अन्नु पंचायत निवासी राहगीर दीपक कुमार चौधरी एवं दिगंबर चौधरी ने कहा कि यहां विकास की सड़क पर विनाश का सुरंग भी बना हुआ है. इस जगह पर यदि प्रशासन सड़क सही से नहीं बनवा पाती है तो इस जगह को मौत का कुआं का जीवंत उदाहरण मानते हुए दर्शनीय स्थल घोषित कर देना चाहिए. ग्रामीण सह पूर्व पंसस धर्मेंद्र कुमार झा ने कहा कि यह समस्या लोगों को प्रतिवर्ष झेलनी पड़ती है. खासकर बारिश के दिनों में स्थित बदतर होती है जब गड्ढे में पानी भरे रहने के कारण अधिकांश लोग दुर्घटना के शिकार होते हैं. इस पर प्रशासन को अविलंब ध्यान देने की जरुरत है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Samastipur : सड़क किनारे गड्ढे से राहगीरों की जान सांसत में appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top