Samastipur News:हसनपुर : प्रखंड क्षेत्र के कई बिना निबंधन के चल रहे पैथोलैब के संचालन को बंद करने के संबंध में स्पष्टीकरण पूछा गया है. सिविल सर्जन के पत्रांक 277 के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के दूधपुरा बाजार के ओम डायग्नोस्टिक, रिलायबल पैथ डायग्नोस्टिक, एसएन पैथोलॉजी लैब हसनपुर, कामियां पैथ लैब हसनपुर सहित छह पैथोलैब के संचालन पर आपत्ति जताते हुए बताया गया कि मानक के अनुरूप बिना निबंधन के उनका लैब चल रहा है. इस संबंध में उनसे स्पष्टीकरण पूछा गया है. उन्होंने बताया कि पूर्व में उनके पैथोलैब की जांच की गयी थी. यह मानक के विरुद्ध संचालित हो रहा था. ऐसे में उनको नहीं चलना चाहिए. पत्र में बताया गया है कि स्पष्टीकरण के निर्णय होने तक के संचालन पर रोक लगे.
The post Samastipur News:आधा दर्जन पैथोलैब के संचालन पर लगी रोक appeared first on Naya Vichar.

