Hot News

Samastipur News:उमा रहीमुद्दीन उर्दू विद्यालय सतमलपुर की पूर्व प्रधानाध्यापिका निलंबित

Samastipur News: समस्तीपुर : वारिसनगर प्रखंड स्थित उच्च माध्यमिक रहीमुद्दीन उर्दू विद्यालय, सतमलपुर की पूर्व प्रधानाध्यापिका प्रीति कुमारी को तत्काल प्रभाव से जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने निलंबित कर दिया है. उन पर वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना और परीक्षा अधिनियम के उल्लंघन के गंभीर आरोप है. जानकारी के अनुसार, प्रधानाध्यापक द्वारा स्पष्टीकरण का जवाब नहीं देना कार्रवाई का मुख्य कारण है. जिला शिक्षा पदाधिकारी की सहमति के बाद यह कार्रवाई की गई है. डीपीओ स्थापना कुमार सत्यम ने बताया कि पूर्व प्रधानाध्यापिका ने पूछे गए स्पष्टीकरण का जवाब नहीं देना, विद्यालय का प्रभार सौंपने में आनाकानी करना,वरीय अधिकारियों के आदेशों की निरंतर अवहेलना करना व परीक्षा अधिनियम 1981 के प्रावधानों का उल्लंघन करने के कारण कार्रवाई की गई है. निलंबन की अवधि में पूर्व प्रधानाध्यापिका का मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, वारिसनगर का कार्यालय निर्धारित किया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मा.शि. एवं साक्षरता) प्रेम शंकर झा को संचालन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. वे पूरे मामले की विस्तृत जांच करेंगे. निलंबन के दौरान उन्हें नियमानुसार निलंबन भत्ता देय होगा. शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई से जिले के शिक्षकों और एचएम में हड़कंप मच गया है. आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अनुशासनहीनता और प्रशासनी कार्यों में बाधा डालने वाले किसी भी कर्मी को बख्शा नहीं जायेगा. विभाग जल्द ही अलग से आरोप पत्र निर्गत कर विभागीय कार्रवाई को आगे बढ़ायेगा. विदित हो पूर्व प्रधानाध्यापिका के कार्यकलापों के कारण आए दिन उक्त विद्यालय सुर्खियों में है.

The post Samastipur News:उमा रहीमुद्दीन उर्दू विद्यालय सतमलपुर की पूर्व प्रधानाध्यापिका निलंबित appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top