Hot News

Samastipur News:गंडक नदी में स्नान करने के दौरान किशोर डूबा, तलाश जारी

Samastipur News:उजियारपुर : अंगारघाट थाना क्षेत्र के डिहुली गांव स्थित बूढ़ी गंडक नदी में रविवार को स्नान करने के दौरान एक किशोर डूब गया. किशोर दरभंगा जिला के बिरौल थाना अन्तर्गत बलिया वार्ड तीन निवासी झूलन आचार्य का पुत्र आयुष आचार्य (17) बताया गया है. सूचना मिलते ही उजियारपुर सीओ आकाश कुमार, अंगारघाट थाना के एएसआई रितेश कुमार सदल बल पहुंच कर एसडीआरएफ की टीम से डूबे किशोर की नदी में तलाश शुरू कर दी. बताया गया कि आयुष डिहुली गांव में अपने एक रिश्तेदार संजय कुमार मिश्र उर्फ लोहा सिंह के यहां एक शादी समारोह में शामिल होने आया था. इसी दौरान रविवार को गंडक नदी में स्नान करने घर के अन्य सदस्यों के साथ गया था. इसी बीच वह अचानक गहरे पानी में चला गया. जानकारी मिलते ही तत्काल लोग स्थानीय गोताखोर की मदद से नदी में ढूढने का प्रयास किया. लेकिन सफलता नहीं मिल पाया. विदित हो कि विगत शुक्रवार की रात किशोर अपने मामा की शादी में डिहुली आया था. बताते हैं कि सोमवार को चौठारी उपरांत लड़की की विदाई होनी थी. इसी बीच नियति को कुछ और ही मंजूर था. लड़की की डोली निकलने की जगह भांजा का डूबकर लापता होने की बात सामने आ गई. वहीं इस घटना के बाद लोहा सिंह के घर चीख व चीत्कार से खुशी का माहौल गमगीन हो गया. समाचार प्रेषण तक किशोर को नहीं ढूंढा जा सका था.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Samastipur News:गंडक नदी में स्नान करने के दौरान किशोर डूबा, तलाश जारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top