Hot News

Samastipur News:चौपाल में खरीफ फसलों को लगाने पर दिया गया जोर

Samastipur News:हसनपुर : प्रखंड के शासन पंचायत में कृषि जन कल्याण चौपाल का आयोजन किया गया. इसमें किसानों को खरीफ 2025 में मिलने वाली सुविधा, अनुदानित दर पर धान, मक्का बीज, मृदा स्वास्थ्य, जैविक खाद व सिंचाई के बारे में जानकारी दी गयी. पूसा के वैज्ञानिक डॉ अनिरुद्ध कुमार व डॉ किरण ने बताया कि प्रशासन खरीफ फसल की खेती अधिक क्षेत्रफल में हो इसके लिए कई तरह की योजनाएं चल रही है. ताकि लोग योजनाओं का लाभ लेकर आर्थिक रूप से मजबूत हो सके. उन्होंने किसानों को जैविक खेती करने के लिए प्रेरित किया. वैज्ञानिकों ने आधुनिक व वैज्ञानिक पद्धति से की गई खेती को सामान्य खेती से लाभकारी बताते हुए बताया कि वैज्ञानिक तरीके से की गई खेती करने में लागत कम आती है व आमदनी अधिक होती है. मौके पर एटीएम अवध शरण यादव, मुखिया विजय सिंह, वैज्ञानिक डॉ अमृता सिन्हा, प्रह्लाद कुमार, सलाहकार सुभाषचंद्र किसान वीरेंद्र राय, भूपेंद्र राय, राम उदगार यादव, मो. रशीद, राकेश राय, अशोक राय, प्रमोद महतो आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Samastipur News:चौपाल में खरीफ फसलों को लगाने पर दिया गया जोर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top