Hot News

Samastipur News:दरभंगा को पराजित कर बेगूसराय ने कप पर जमाया कब्जा

Samastipur News: हसनपुर : फाइनल मुकाबले में बेगूसराय की टीम ने दरभंगा को छह विकेट से हरा कर विजेता कप पर कब्जा जमाया. 251 रनों के लक्ष्य को बेगूसराय की टीम ने 18 वें ओवर में ही पूरा कर लिया. प्रखंड के हसनपुर बाजार स्थित हाई स्कूल स्पोर्ट्स मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला गुरुवार को मनोहर एलेवेन दरभंगा व जीडी कालेज बेगूसराय की टीम के बीच स्पोर्ट्सा स्पोर्ट्सा गया. पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए दरभंगा की टीम ने 250 रन बनाकर बेगूसराय टीम के सामने 251 रनों का लक्ष्य रखा. जवाब में स्पोर्ट्सने उतरी बेगूसराय की टीम 18वें ओवर में ही मात्र 4 विकेट गंवा कर मैच जीत लिया. इस तरह बेगूसराय की टीम ने दरभंगा की टीम को 6 विकेट से मैच हराकर विजेता कप पर कब्जा जमा लिया. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय टीम के मंजीत चौधरी को मिला. उन्होंने अपनी टीम के लिए बेहतरीन बल्लेबाजी व गेंदबाजी की. क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में विधायक राज कुमार राय ने विजेता टीम बेगूसराय को विजेता कप व 71 हजार रुपए नगद प्रदान कर सम्मानित किया. वहीं उपविजेता टीम दरभंगा को उपविजेता कप व 35 हजार रुपए नगद प्रदान कर सम्मानित किया गया. मैच शुरू होने से पहले अतिथि ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर स्पोर्ट्स भावना के साथ मैदान में उतरने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभा की कमी नहीं है. यदि युवा वर्ग स्पोर्ट्स के क्षेत्र में मेहनत करें तो वे प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने स्पोर्ट्स प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं. इस फाइनल मुकाबला में निर्णायक की भूमिका में अजीत सहगल व मोती जायसवाल थे. रेफरी की भूमिका में दुष्यंत आजाद ने अपनी भूमिका निभाई. मौके पर रामनारायण मंडल उर्फ बच्ची मंडल, चीनी मिल के कार्यपालक अध्यक्ष अशोक कुमार मित्तल, युवा व्यवसायी मुकेश चौधरी, लालू जायसवाल, संदीप कुमार पप्पू, अजय कुमार, सुशील कुमार, महेंद्र आजाद, अरुण घोष, आजाद इदरीसी, नंदन यादव, विंदेश्वरी आजाद आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Samastipur News:दरभंगा को पराजित कर बेगूसराय ने कप पर जमाया कब्जा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top