Hot News

Samastipur News:बदमाशों ने व्यवसायी को मारपीट कर छीने रुपये

Samastipur News:सरायरंजन : थाना क्षेत्र के वाजिदपुर मेयारी गांव में एक व्यवसायी को मारपीट कर 37 हजार रुपये छीने जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में घायल व्यवसायी के बयान पर सरायरंजन थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. इसमें बाजिदपुर मेयारी निवासी अजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह (50) ने कहा है कि शुक्रवार की दोपहर वे अपनी दवा दुकान से 37 हजार रुपए लेकर अपने बड़े बेटे की दवा दुकान पर जा रहे थे. इसी क्रम में मेयारी ब्रह्मस्थान के समीप कुछ लोग घात लगाकर बैठे थे. इनमें स्व. शिव कुमार सिंह के पुत्र अभिजीत कुमार सिंह एवं विश्वजीत कुमार सिंह व महेश कुमार सिंह के पुत्र राजा कुमार सिंह के अलावा तीन-चार अज्ञात युवक मौजूद थे. इसमें अभिजीत कुमार सिंह ने पिस्तौल का भय दिखाकर उनके पास से 37 हजार रुपए छीनने का प्रयास किया. इसका विरोध करने पर उसने पिस्तौल के बट से सर एवं आंख के नीचे मारा. जिससे वे बेहोश होकर सड़क पर गिर गये. इसके बाद आरोपित युवक ने उनकी जेब से 37 हजार निकाल कर भाग निकले. घटना के बाद ग्रामीणों ने जुट कर उन्हें बेहोशी की हालत में पीएचसी सरायरंजन में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Samastipur News:बदमाशों ने व्यवसायी को मारपीट कर छीने रुपये appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top