Hot News

Samastipur News:बीच विवाद सुलझाने गये बेलारी के मुखिया पर हमला

Samastipur News:उजियारपुर : प्रखंड के बेलारी पंचायत में शनिवार को करीब दो बजे दिन में दो पक्षों के बीच हो रही विवाद को सुलझाने पहुंचे मुखिया ने गालीगलौज करने से मना किया तो एक पक्ष के लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया. जिससे मुखिया गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जिसका इलाज स्थानीय पीएचसी में कराया गया है. इतना ही नहीं उन्हें फंसाने के उद्देश्य से एक पक्ष के लोगों ने अपने झोपड़ीनुमा घर में आग लगा दिया. इस संबंध में मुखिया संतोष कुमार झा ने थाना में आवेदन देकर पुलिस से अपनी जान-माल की रक्षा की गुहार लगायी है. बताया गया है कि शनिवार को टिंकू झा उनकी पत्नी व स्व. राम पदारथ झा के पुत्र रंजीत कुमार झा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।जिसे सुलझाने के लिए टिंकू झा ने मुखिया को बुलाया था. दोनों पक्षों को समझाने बुझाने के दौरान एक पक्ष के रंजीत झा व उनके दोनों पुत्र बद्रीनारायण झा, दिव्यांशु झा ने आक्रोशित होकर उन्हें लाठी-डंडे से पीटने लगे. जब वह गिर गये तो लोगों ने जान मारने की नियत से ईंट से सर पर प्रहार दिया. जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सूचना पर पहुंची 112 की पुलिस टीम को देख सभी फरार हो गये.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Samastipur News:बीच विवाद सुलझाने गये बेलारी के मुखिया पर हमला appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top