Hot News

Samastipur News:मशाल प्रतियोगिता में सफल छात्रों को किया गया पुरस्कृत

Samastipur News:विभूतिपुर : राज्य में स्पोर्ट्स प्रतिभाओं को पहचाने एवं निखारने के उद्देश्य आयोजित तीन दिवसीय मशाल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का समापन सोमवार को कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खम्हार में समारोहपूर्वक संपन्न हुई. संचालन संकुल समन्वयक अविनाश कुमार एवं संचालक अरुण कुमार ठाकुर ने किया. इसमें आयोजित विभिन्न स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं के लिए संकुल स्तर पर आयोजक मंडली का गठन किया गया था. जिसमें सुरेश कुमार, मनोज कुमार साह, राजीव कुमार, राहुल कुमार, विकास कुमार, मो. सरफराज, प्रीति एवं काजल गुप्ता शामिल थे. संचालित करने में कुणाल कुमार एवं रंजना कुमारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा. सौ मीटर दौड़ बालिका में राखी कुमारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय चक फतेहगंज, 6 सौ मीटर दौड़ में खुशी कुमारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय चक फतेहगंज जबकि सौ मीटर दौड़ बालक में आदित्य कुमार खम्हार, 6सौ मीटर दौड़ बालक में नितिन कुमार मध्य विद्यालय खमन प्रथम रहा. लंबी कूद बालिका वर्ग में ममता कुमारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय कमराइन ,बालक वर्ग लंबी कूद में विशाल कुमार मध्य विद्यालय खम्हार, साइकिलिंग में प्रिंस कुमार उत्क्रमित मध्य विद्यालय चक फतेहगंज एवं अजनबी कुमारी मध्य विद्यालय खम्हार प्रथम स्थान पर रही. प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त सभी बच्चों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया किया. स्पोर्ट्स में शामिल सभी बच्चों को प्रशस्ति पत्र के साथ-साथ प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई पोशाक भी दी गई. मौके पर विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक दिलीप कुमार रोशन, वंदना कुमारी, आशीष रंजन, वीरेंद्र कुमार, दीप नारायण शर्मा, प्रभात कुमार, शिक्षिका सुमन सौरव, राकेश कुमार झा, मुकेश ठाकुर उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Samastipur News:मशाल प्रतियोगिता में सफल छात्रों को किया गया पुरस्कृत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top