Hot News

Samastipur News:सिमरी गांव में तार के पेड़ से दब कर साइकिल सवार अधेड़ की मौत,सड़क जाम

Samastipur News:विद्यापतिनगर : थाना क्षेत्र के गढ़सिसई चौक के पास मुख्य सड़क पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. सड़क किनारे तार का बड़ा पेड़ एचटी वायर के संपर्क में आने से जल कर बीच सड़क पर गिर गया. दुर्भाग्यवश, उसी समय वहां से गुजर रहे एक साइकिल सवार अधेड़ उसकी चपेट में आ गया. सिर पर गंभीर चोट लगने व पेड़ से दबने के कारण मौके पर ही अधेड़ की मौत हो गई. मृतक की पहचान गढ़सिसई गांव के वार्ड सात निवासी स्व. मानकी महतो के पुत्र रामचरण महतो ( 55 ) के रूप में कई गयी. घटना अपराह्न 1.30 बजे की है. बताया गया कि अधेड़ दलसिंहसराय शहर से वापस अपने घर साइकिल से जा रहा था. इस दौरान गढ़सिसई चौक के निकट सड़क किनारे सूखा व बड़ा तार का पेड़ ग्यारह हजार विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क से धु-धुकर जल रहा था. जो कुछ ही देर बाद सड़क पर गिर गया. उस समय साइकिल सवार अधेड़ इस सड़क से गुजर रहा था. सिर पर पेड़ गिरने व पेड़ के नीचे दबने से मौके पर अधेड़ की मौत हो गयी.

एचटी वायर से जल कर बीच सड़क पर गिर पड़ा था तार पेड़

घटना की जानकारी पर गांव में हंगामा मच गया. आक्रोशित ग्रामीण घटना स्थल पर जमा होकर सड़क को जाम कर दिया. इससे गाड़ियों का परिचालन ठप हो गया. हादसा व सड़क जाम की जानकारी पर सीओ कुमार हर्ष,एसएचओ सुरज कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच आक्रोशितों को शांत कराने के प्रयास में जुटे रहे. गुस्साए लोग मुआवजा की मांग एवं विद्युत विभाग की लापरवाही पर कार्रवाई की डिमांड पर अड़े थे. मुआवजे का भरोसा दिए जाने पर दो घंटे बाद अधिकारी को सफलता मिली. सड़क जाम समाप्त कराया गया. पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल समतीपुर भेजा.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Samastipur News:सिमरी गांव में तार के पेड़ से दब कर साइकिल सवार अधेड़ की मौत,सड़क जाम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top