नया विचार समस्तीपुर– आज “समथु फार्मर्स प्रोडूसर कंपनी लिमिटेड ” के द्वारा “कृषक सहभागिता कार्यक्रम” के अंतगर्त सरसो की प्रभेद , DRMR -150 – 35 (हिंदुस्तानपुर, राजस्थान ) की उन्नत बीज ( 130 टन ) राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविधालय पूसा , समस्तीपुर को दिया गया। परंपरागत सरसो 45 -50/kg बेचीं जाती है वही DRMR -150 – 35 की कीमत 73 रूपये प्रतिकिलो में बेचीं गयी है जिससे किसानो की आमदनी में कई गुणा बढ़ोतरी हुआ है छः अलग – अलग प्रखंड के किसानो ने सरसो की खेती की थी जिसमे उजिआरपुर से स्वराज सिंह (भगवानपुर देसुआ ),संतोष सिंह (भगवानपुर देसुआ ),सरायरंजन से रणजीत निर्गुणी,विभूतिपुर से राजीव कुमार सिंह (आलमपुर कोदरिया, बेलसंडी) ,जितवारपुर से फुलेंद्र भगत आदि किसान शामिल थे समथु फार्मर्स प्रोडूसर कंपनी लिमिटेड के सीईओ अमरदीप कुमार ने कहा की आने वाले समय में परम्परागत कृषि फसल जैसे गेंहू , धान , सरसो आदि के साथ – साथ सब्जी व फल के उत्पादन को बढ़ाना तथा बाजार सुनिश्चित करना एवं मृदा जाँच के द्वारा मृदा संरक्षण करना FPO का मुख्या उद्देश्य है। किसानो साथ साथ प्रधान कृषि वैज्ञानिक डॉ राजेश कुमार ,डॉ विक्रम भर्ती , डॉ चंद्र शेखर चौधरी का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया जिन्होंने कुछ ही वर्षो में किसानो के जीवन में गुणात्मक परिवर्तन लाने में महत्पूर्ण भूमिका निभाई है। जिला अधिकारी के द्वारा कुछ दिन पहले की गयी “आधुनिक बोरिंग ” के उद्घाटन से किसानो को बहुत ही सस्ते दर (Rs10/कट्टा ) पर सिचाई की सुविधा उपलब्ध हो गयी

